मध्यप्रदेश: दलित युवक से लड़की को शादी करना पड़ा भारी, परिवारवालों ने करवाया 'शुद्धिकरण' संस्कार, केस दर्ज
लड़की ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे मायके की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और अपने पति को तलाक देने और अपनी जाति के किसी व्यक्ति से दोबारा शादी करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के बैतूल में एक लड़की को दलित व्यक्ति से शादी करना महंगा पड़ गया। परिवार की ओर से लड़की को लगातार जान से मारने की धमकी और पति से तालाक लेने का दबाव बनाए जाने लगा। इतना ही नहीं दलित से शादी करने के बाद लड़की के पिता और रिश्तेदारों ने "शुद्धिकरण" प्रथा भी करवाई। परिजनों ने लड़की का सिर मुड़वाकर अर्धनग्न कर नर्मदा नदी में स्नान करवाया और फिर घर में प्रवेश करने दिया। लड़की ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे मायके की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और अपने पति को तलाक देने और अपनी जाति के किसी व्यक्ति से दोबारा शादी करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।
कोतवाली बैतूल पुलिस ने बताया कि लड़की 27 वर्षीय अमित अहिरवार से दो साल पहले आर्य समाज के तहत शादी की थी। पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसने 11 मार्च 2020 को परिवार को बिना बताए अमित अहिरवार से शादी की थी। उसके बाद वह अमित के साथ रह रही थी। लड़की ने 4 जनवरी 2021 अपने परिवार वालों को इसकी सूचना दी। उस वक्त परिवार वाले थोड़ा बहुत नाराज हुए, लेकिन पिता जी लगातार संपर्क करते रहे। इसके बावजूद जनवरी 2021 में मेरे खिलाफ चोपना पुलिस स्टेशन में लापता होने की शिकायत दर्ज करवा दी गई।
लड़की को बाल कटवाकर नदी में करवाया स्नान
पुलिस ने छानबीन करते हुए लड़की को राजगढ़ से पकड़कर परिवार के हवाले कर दिया। शादी के बाद लड़की नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए राजगढ़ चली गई थी। वह एक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच 18 अगस्त को रक्षाबंधन के बहाने उसके पिता राजगढ़ पहुंचे और उसे घर चलने का आदेश दिया। लड़की पिता की बात मानकर घर के लिए निकली तो पिता और परिवारवालों ने होशंगाबाद में नर्मदा नदी के किनारे उसका बाल कटवाया और कपड़े उतरवाकर शुद्धिकरण प्रथा से गुजरने के लिए नदी में स्नान करवाया।
मायके से लगातार मिल रही थी धमकी
लड़की कुछ दिनों के लिए मायके में रुकी और फिर वहां से पढ़ाई करने के लिए राजगढ़ इस बीच लड़की को अपने परिवार से कई बार घर आने का दबाव डाला गया और नहीं आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। 28 अक्तूबर को डर की वजह से लड़की हॉस्टल से अपने पति के पास पहुंच गई। और महिला थाने में शिकायत की। दंपति ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
लड़की के पति ने कोतावाली थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप
लड़की के पति ने कोतवाली बैतूल के थाना प्रभारी पर लड़की के परिवारवालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखित आवेदन दिया था। लड़की के पति ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। महिला डेस्क प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक पल्लवी गौर ने कहा कि उनका परिवार जातिगत मतभेदों के चलते शादी के खिलाफ है। महिला के पिता और तीन रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
