फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman electrocuted to death in Sagar, husband and son seriously scorched

करंट से झुलसा परिवार: किसान को लगा झटका तो बचाने पहुंची पत्नी की मौत, मां को हटाने में बेटा भी आया चपेट में

Thu, 27 Jul 2023 11:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 11:11 PM IST
सार

सागर के एक किसान पर बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे वह करंट से तड़पने लगा। पत्नी बचाने पहुंची तो उसे भी करंट लग गया। बेटे ने भी मां को छू लिया। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया पर पत्नी की मौत हो गई। पिता और बेटे का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Woman electrocuted to death in Sagar, husband and son seriously scorched
Electric Shock

विस्तार

सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मंजला में तीन लोगों को करंट लग गया। पति को बचाने आई पत्नी की गंभीर रूप से झुलसने से जान चली गई। वहीं मां को बचाने में मासूम बेटा भी झुलस गया। मृत महिला के पति और बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला जांच में लिया है। 
विज्ञापन


बताया गया कि घटना के वक्त परिवार के सभी लोग खेत पर थे। खेत में पानी की मोटर और बल्ब जलाने के लिए बिजली की डोरी डाल रखी है। वह डोरी अचानक टूटकर लखन के ऊपर गिर गई, जिससे लखन करंट की चपेट में आ गया। पति लखन को करंट लगा देखकर पत्नी सीमा बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

 
मां को बचाने गया बेटा हुआ घायल
माता-पिता को देख आठ वर्षीय बेटा राघवेंद्र गया तो उसे भी करंट लग गया। घटना देख खेत में मौजूद परिवार के अन्य लोगों ने तत्काल बिजली लाइन बंद की और तीनों को दूर किया। तत्काल शाहपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद माता-पिता और बेटे को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। अस्पताल लाते समय सीमा ने दम तोड़ दिया। वहीं लखन और राघवेंद्र का इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed