{"_id":"62dcf0dba1cfec577b2c459a","slug":"woman-dies-husband-and-son-scorched-due-to-current-spread-in-house-in-chhindwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: मकान में करंट फैलने से महिला की मौत, पति और बेटा झुलसा, कपड़े डालने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: मकान में करंट फैलने से महिला की मौत, पति और बेटा झुलसा, कपड़े डालने के दौरान हुआ हादसा
Sun, 24 Jul 2022 12:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:42 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के जुन्नादेव में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, वहीं, महिला को बचाने के दौरान उसका पति और चार साल का बेटा करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
करंट लगने से महिला की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में करंट फैलने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि हादसे में महिला का पति और बेटा झुलस गया। घटना जुन्नारदेव के नजरपुर गांव की बताई जा रही है। महिला दीवार पर गीले कपड़े फैला रही थी, इसी दौरान दीवार गीली होने के चलते उसमें करंट फैला और महिला करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई महिला को करंट की चपेट में देखकर उसका पति और बेटा उसे बचाने के लिए दौड़ा और वे भी करंट से बुरी तरह झुलस गए।
जुन्नारदेव थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि नजरपुर निवासी 30 वर्षीय रोशनी पति सतीश पवार शनिवार की सुबह गीले कपड़ों को सुखाने के लिए घर की दीवार पर डाल रही थी, इस दौरान कोई खुला बिजली का तार दीवार से लगा हुआ था और दीवार गीली थी, जिसमें करंट फैल गया। महिला का चार साल का बेटा और पति सतीश ने महिला को बचाने की कोशिश की और वे भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इसके बाद पड़ोसियों ने बिजली बंद कर तीनों को वहां से दूर किया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान रोशनी पवार ने दम तोड़ दिया।