{"_id":"646e3d7ac425f87cf808ffc5","slug":"woman-dies-due-to-lightning-in-singrauli-district-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुदरत का कहर: गर्मी की तपिश के बाद अचानक छाये काले बादल, बिजली गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदरत का कहर: गर्मी की तपिश के बाद अचानक छाये काले बादल, बिजली गिरने से महिला की मौत
Wed, 24 May 2023 10:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 24 May 2023 10:08 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में सरई थाना क्षेत्र के ओबरी गांव की महिला मनरेगा योजना के तहत काम पर जा रही थी। इसी दौरान उसके ऊपर बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
आसमानी बिजली
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत हो गई। दोपहर में भीषण गर्मी के बाद शाम होते होते आसमान में अचानक काले बादल छा गए। तेज गरज चमक के साथ आसमान से बिजली धरती पर गिरी, जिसकी चपेट में एक 35 वर्षीय महिला आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में शोक पसरा हुआ है।
दरअसल, घटना सरई थाना क्षेत्र के ओबरी गांव की है। गांव के रहने वाली रनिया गांव की अन्य महिलाओं के साथ मनरेगा योजना के तहत गांव में ही तालाब निर्माण के कार्य करने जा रही थीं। दोपहर के वक्त गांव में मौसम में बदलाव हुआ था। इस दौरान तेज हवा चल रही थी और आसमान में बिजली कड़क रही थी। तभी आसमानी बिजली रनिया पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।