फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman committed suicide by drinking acid in Chhindwara mentally ill

MP News: सौंसर में महिला ने एसिड पीकर की आत्महत्या, मानसिक रूप से चल रही थी बीमार

Sun, 11 Feb 2024 08:35 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 Feb 2024 08:35 AM IST
सार

सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में यहां लाया गया था। प्राथमिकी उपचार के बाद उसे नागपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Woman committed suicide by drinking acid in Chhindwara mentally ill
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा के सौसर में एक 30 साल की महिला ने टॉयलेट साफ करने वाला एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। महिला सुनीता पति मोरेस्वर दूधकवरे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके चलते उसने अपने घर में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। सौंसर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी बलवंत सिंह कौरव ने बतया कि सुनीता महाराष्ट्र सावनेर की  रहने वाली थी। सौसर में वह वार्ड नंबर एक में पति के साथ रहती थी। प्रसव के बाद से उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई थी। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सुनीता को गंभीर हालत में लाया गया था। प्राथमिकी उपचार के बाद उसे नागपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed