फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman commits suicide in Sagar husband arrested

MP News: मां बोली- बच्चा पैदा करने के लिए प्रताड़ित किया, 8 महीने बाद ही बेटी ने आत्महत्या कर ली, पति गिरफ्तार

Sat, 17 Sep 2022 10:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Sep 2022 10:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यहां पर एक नवविवाहित महिला ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले में पत्नी की अस्थि विसर्जन कर लौटते ही पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Woman commits suicide in Sagar husband arrested
महिला ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

सागर जिले में गोपालगंज थाना एरिया की श्रीराम कॉलोनी में एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। शनिवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हो गई। साथ ही मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी मिले, जिसके बाद परिवार वालों के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पांच दिन बाद पुलिस ने महिला के पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


वहीं, आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। महिला की मां ने आरोप लगाया था कि बेटी के साथ दामाद और उसकी मां मारपीट करते थे। दोनों दहेज में 20 लाख रुपये लाने की मांग करते हुए उसकी पिटाई करते थे। जबकि हमने शादी के वक्त ही उन्हें 20 लाख रुपये कैश दिए थे।
विज्ञापन


कटनी की रहने वाली प्रतिष्ठा उर्फ ऊर्जा शर्मा (27) की शादी सागर जिले के रहने वाले पुनीत शर्मा से 20 जनवरी 2022 को हुई थी। पुनीत के पिता पूर्व तहसीलदार थे, उनका निधन हो चुका है। वहीं, प्रतिष्ठा की मां धर्मिष्ठा कटनी में टीचर हैं और पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। धर्मिष्ठा के मुताबिक, शादी के कुछ दिनों बाद ही पुनीत और उसकी मां दहेज को लेकर प्रतिष्ठा से मारपीट करने लगे। उन्होंने मायके से 20 लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाया। पुनीत कुछ काम भी नहीं करता है। नशे में धुत होकर आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिष्ठा का शव घर में फंदे पर मिला। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। गोपालगंज थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया, नवविवाहिता के पति पुनीत और सास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीएसपी प्रवीण अस्थाना को सौंपी गई है। आरोपी पुनीत शर्मा प्रतिष्ठा की अस्थि विसर्जन के लिए इलाहाबाद गया था। शुक्रवार रात जैसे ही वह सागर लौटा, पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


प्रतिष्ठा की मां धर्मिष्ठा ने कहा, बेटी की हत्या कर ससुराल वालों ने फंदे पर लटकाया है। बेटी के शरीर पर चोटों के निशान हैं। हाथों पर कट लगे हैं, जैसे किसी धारदार चीज से काटा गया हो। प्राइवेट पार्ट में भी चोटों के निशान हैं। हमने पैतृक संपत्ति बेचकर दहेज में 21 लाख रुपये दिए थे। दामाद पुनीत नशा करता है, वह अक्सर बेटी से दहेज की मांग और बच्चा पैदा करने की बात कहकर प्रताड़ित करता था। प्रतिष्ठा ने इस बारे में बताया भी था। हम आपस की बात समझकर टालते रहे। बेटी को न्याय मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed