{"_id":"61cea7be018b743f862d630b","slug":"will-welcome-the-new-year-with-care-hotel-restaurants-of-madhya-pradesh-will-open-only-till-10-30-pm-will-be-strictly-after-11-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानी से करेंगे नए साल का स्वागत: मध्य प्रदेश के होटल-रेस्टोरेंट 10:30 बजे तक ही खुलेंगे, रात 11 बजे के बाद होगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानी से करेंगे नए साल का स्वागत: मध्य प्रदेश के होटल-रेस्टोरेंट 10:30 बजे तक ही खुलेंगे, रात 11 बजे के बाद होगी सख्ती
Fri, 31 Dec 2021 07:55 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 31 Dec 2021 07:55 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में थर्टी फर्स्ट की पार्टी धूमधाम से मनाई जाएगी, पर सावधानी के साथ। रात को 10:30 बजे के बाद होटल-रेस्टोरेंट बंद हो जाएंगे। रात 11 बजे के बाद सख्ती होगी। नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
New Year 2022
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में नए साल के स्वागत का जश्न सावधानी और सख्ती के साथ होगा। राज्य सरकार ने तय किया है कि रात 10:30 बजे तक होटल-रेस्टोरेंट खुले रहेंगे। रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू लगेगा और सख्ती बरती जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि 11 बजे के बाद घूमने-फिरने वालों पर धारा 144 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं पार्टियों में भी सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर और मास्क की अनिवार्यता रहेगी।
भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने साफ किया कि 11 बजे के बाद कोई भी सड़क पर दिखा तो सख्ती से निपटेंगे। होटल-रेस्टोरेंट भी 10:30 बजे बंद हो जाएंगे। 11 बजे तक सभी लोग अपने-अपने घर पहुंच जाएं। नाइट कर्फ्यू के दौरान होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और पब में औचक निरीक्षण किया जाएगा। सेलिब्रेशन में भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा। होटल-रेस्टोरेंट, क्लब या पब संचालक बिना मास्क के किसी को भी इंट्री नहीं देंगे। भोपाल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तेज कृपाल सिंह पाली ने भी टाइमिंग का ध्यान रखने की बात कही है।
इंदौर में सबसे ज्यादा भीड़ खजराना गणेश मंदिर में लगती है। रातभर मंदिर खुला रहता है। इस बार 31 दिसंबर की रात 10 बजे खजराना गणेश में भक्तों की इंट्री बंद हो जाएगी। रात 12 बजे आरती होगी। सुबह 5 बजे नाइट कर्फ्यू खुलते ही मंदिर खोल दिया जाएगा। दोनों डोज लगे लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। शहर में थर्टी-फर्स्ट को देखते हुए बड़े होटलों और पब में कोई आयोजन नहीं होगा। शराब दुकानें भी रात 10:30 बजे बंद हो जाएंगी। इसी तरह की व्यवस्था जबलपुर, ग्वालियर समेत अन्य शहरों में होगी। कुल मिलाकर राज्य स्तर पर नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन होगा।