फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wildlife smuggler gang exposed in Ujjain, ten people arrested

उज्जैन में वन्यजीव तस्कर गिरोह का भांडाफोड़, तीन करोड़ रुपये का सुनहरा उल्लू बरामद

Tue, 21 Jul 2020 09:52 PM IST
आसिम खान पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Tue, 21 Jul 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Wildlife smuggler gang exposed in Ujjain, ten people arrested
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश में उज्जैन में एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए इसके छह पुरुष और चार महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5.25 करोड़ रुपये की कीमत के दो दुर्लभ वन्य जीव भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


 विशेष कार्य बल (एसटीएफ) उज्जैन के पुलिस अधीक्षक गीतेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ और वन विभाग के रेस्क्यू दल की संयुक्त कार्रवाई में बाइपास रोड उज्जैन पर स्थित एक होटल से वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े छह पुरुष और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.25 करोड़ रुपये कीमत का एक दो मुंहा सांप (रेड सेंड बोआ) तथा तीन करोड़ रुपये कीमत वाला एक सुनहरा उल्लू (गोल्डन ईगल आऊल) बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा आरोपियों के पास से दो कारें भी बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान रेखा धरावनिया (40), रश्मि यादव (34), सुधा पांडे (34), निलिमा माली (26) करन माली (28), वैभव चौहान (22), मनोज गिरी (47), चेतन खंडेलवाल (32) सभी इंदौर निवासी, तथा मुकेश श्रीवास्तव (44) राजगढ़ जिला धार निवासी, और राजकुमार मालवीय (25) सोनकच्छ जिला देवास के निव़ासी के तौर पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो मुंहे सांप की तस्करी दवाई बनाने के लिए की जाती है जबकि सुनहरे उल्लू की तस्करी तांत्रिक क्रियाओं के लिए की जाती है। गर्ग ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की कि बाइपास पर एक होटल में कुछ लोग वन्य जीवों को बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे हैं। उक्त सूचना पर एसटीएफ ने वन विभाग के दल को सूचित किया एवं दोनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed