{"_id":"63c3af96a24903343f30b575","slug":"wild-elephants-were-seen-playing-in-the-pond-in-khitauli-zone-management-said-training-has-been-given-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खितौली जोन में तालाब में खेलते दिखे जंगली हाथी, प्रबंधन बोला- गाइड्स को दिया जा चुका है प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खितौली जोन में तालाब में खेलते दिखे जंगली हाथी, प्रबंधन बोला- गाइड्स को दिया जा चुका है प्रशिक्षण
Sun, 15 Jan 2023 01:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 15 Jan 2023 01:17 PM IST
सार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में सफारी में गये पर्यटकों को जंगली हाथी दिखाई दिए, जिसके बाद पर्यटकों ने वीडियो बना लिया। जंगली हाथी खितौली जोन के तालाब में पानी में खेल रहे थे इसी दौरान पर्यटकों की नजर हाथी पर पड़ गई।
विज्ञापन
तालाब में खड़ा जंगली हाथी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पर्यटन क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों के दिखाई देने से बाद पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई। पर्यटकों के बीच भी जंगली हाथियों को लेकर चर्चा हो रही है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में सफारी में गये पर्यटकों को जंगली हाथी दिखाई दिए, जिसके बाद पर्यटकों ने वीडियो बना लिया। जंगली हाथी खितौली जोन के तालाब में पानी में खेल रहे थे इसी दौरान पर्यटकों की नजर हाथी पर पड़ गई।
टाइगर रिजर्व के कोर और बफर एरिया में लगातार जंगली हाथियों की मूवमेंट बनी रहती है। जंगली हाथी जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण करते रहते हैं, जिसको लेकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन भी क्षेत्र में लगातार गश्त करता है और ग्रामीणों को सर्तक रहने के लिए भी कहता है। लेकिन पर्यटन क्षेत्र में हाथी की मूवमेंट के बाद दहशत बन गई है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली हाथियों की मूवमेंट के बाद रिजर्व प्रबंधन और एनजीओ लगातार जंगली हाथियों के बीच पर्यटन का प्रशिक्षण देते हैं। और पर्यटक और पर्यटन सुरक्षित रहे इस बात को लेकर प्रबंधन भी लगातार निगरानी करता है।