फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wild boar hunter freed by crowd in katni

MP News: वन्यजीव के शिकारियों को ले उड़ी भीड़, बीट गार्ड के साथ हुई मारपीट, जानें पूरा मामला

Sat, 24 Feb 2024 03:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 Feb 2024 03:59 PM IST
सार

MP News: जंगली सुअर के शिकार करने के मामले पर कटनी वन विभाग की टीम ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसे छुड़वाने गुंडई अंदाज में पहुंचे सरपंच सहित ग्रामीणों ने पहले तो 2 वनकर्मियों से मारपीट की और चालान को फाड़ते हुए अपने 5 साथियों को मौके से भागा ले गए। 

विज्ञापन
Wild boar hunter freed by crowd in katni
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मामला ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम खमरिया का बताया गया, जहां मुखबिर की सूचना पर डिप्टी रेंजर त्रिपाठी अपने स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचकर 10 आरोपियों को सुअर के मांस के साथ हिरासत में लिया और उसे खमरिया चौकी ले गए। इसी बीच स्थानीय सरपंच कमलेश ग्रामीणों के भीड़ के साथ मौके पर पहुंचे आरोपियों को छोड़ने की बात पर अड़े रहे। बात ना बनने पर सरपंच और मौजूदा भीड़ ने खमरिया बीट गार्ड प्रदीप तिवारी और रोहित कुमार के साथ मारपीट करते हुए आरोपियों के न्यायालय में पेश करने वाले चालान को फाड़ दिया और जब्त हुए सुअर के मांस का टुकड़ा लेकर चले गए।

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी लगते ही पूरे वन विभाग में हड़कंप मच गया आलाधिकारियों के निर्देशन पर ढीमरखेड़ा थाने पहुंचे पीड़ित वनकर्मियों ने एफआईआर दर्ज करवाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनसे शिकायत आवेदन लेते हुए जांच प्रतिवेदन मांगा है ताकि आगे की कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन


डर भय नहीं बचा
बता दें इस तरह का मामला पूर्व में भी समाने आ चुका है। बावजूद इसके आरोपियों में प्रशासनिक अधिकारियों का कोई डर भय नहीं बचा, शायद यही कारण है की इस तरह की घटनाएं सामने आ खड़ी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed