फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wife's throat slit after 24 days of marriage, three including husband arrested for murder

MP News: शादी के 24 दिन बाद ही पत्नी का गला काटा, इस बात के चलते उठाया खौफनाक कदम, पति सहित तीन गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2023 09:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 09:58 PM IST
सार

निवाड़ी में नवविवाहिता की हत्या के आरोप में नीता के पति राममिलन केवट और उसके दो साथी राजा केवट एवं मनीष केवट को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
Wife's throat slit after 24 days of marriage, three including husband arrested for murder
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के 24 दिन बाद ही पति ने दो साथियों की मदद से अपनी पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के पीछे अवैध संबंधों के शक की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक निवाड़ी जिले के जेरोन थाना क्षेत्र के जिरावनी भिटारा गांव की नवविवाहिता नीता केवट का रक्तरंजित शव 8 जून को रौतेला खिरक के पास एक खदान के पास पड़ा मिला था। पुलिस ने 12 घंटे में ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में नीता के पति राममिलन केवट और उसके दो साथी राजा केवट एवं मनीष केवट को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जब्त किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि निवाड़ी जिले के जेरोन थाना क्षेत्र की रहने वाली नीता केवट की शादी 15 मई 2023 को टीकमगढ़ जिले के बैरवारा गांव में रहने वाले राममिलन केवट से हुई थी। 7 जून को नीता अपने घर ग्राम भिटारा से खेत पर जाने का कहकर निकली थी जो वापस घर नहीं लौटी। अगले दिन नीता का शव रौतेला खिरक के पास एक खदान के पास पड़े होने की सूचना मिली। जेरोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल खुद तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। जांच में पुलिस ने स्नीफरडॉग की भी मदद ली। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि प्रेम प्रसंग की शंका के चलते 7 जून को दोपहर करीब 2 बजे मृतिका के पति राममिलन केवट ने पत्नी नीता केवट मोबाइल पर संपर्क कर मिलने के बहाने बुलाया था। आरोपी पति अपने दो अन्य साथी राजा केवट एवं मनीष केवट निवासी बैरवारा के साथ मिलकर रौतेला खिरक के पास सुनसान जगह पर नीता को ले गए और धारदार हथियार से उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने पति समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed