{"_id":"64835335f5e7b5ff15055495","slug":"wife-s-throat-slit-after-24-days-of-marriage-three-including-husband-arrested-for-murder-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शादी के 24 दिन बाद ही पत्नी का गला काटा, इस बात के चलते उठाया खौफनाक कदम, पति सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शादी के 24 दिन बाद ही पत्नी का गला काटा, इस बात के चलते उठाया खौफनाक कदम, पति सहित तीन गिरफ्तार
Fri, 09 Jun 2023 09:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 09 Jun 2023 09:58 PM IST
सार
निवाड़ी में नवविवाहिता की हत्या के आरोप में नीता के पति राममिलन केवट और उसके दो साथी राजा केवट एवं मनीष केवट को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के 24 दिन बाद ही पति ने दो साथियों की मदद से अपनी पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के पीछे अवैध संबंधों के शक की बात सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक निवाड़ी जिले के जेरोन थाना क्षेत्र के जिरावनी भिटारा गांव की नवविवाहिता नीता केवट का रक्तरंजित शव 8 जून को रौतेला खिरक के पास एक खदान के पास पड़ा मिला था। पुलिस ने 12 घंटे में ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में नीता के पति राममिलन केवट और उसके दो साथी राजा केवट एवं मनीष केवट को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जब्त किया गया है।
बता दें कि निवाड़ी जिले के जेरोन थाना क्षेत्र की रहने वाली नीता केवट की शादी 15 मई 2023 को टीकमगढ़ जिले के बैरवारा गांव में रहने वाले राममिलन केवट से हुई थी। 7 जून को नीता अपने घर ग्राम भिटारा से खेत पर जाने का कहकर निकली थी जो वापस घर नहीं लौटी। अगले दिन नीता का शव रौतेला खिरक के पास एक खदान के पास पड़े होने की सूचना मिली। जेरोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल खुद तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। जांच में पुलिस ने स्नीफरडॉग की भी मदद ली। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि प्रेम प्रसंग की शंका के चलते 7 जून को दोपहर करीब 2 बजे मृतिका के पति राममिलन केवट ने पत्नी नीता केवट मोबाइल पर संपर्क कर मिलने के बहाने बुलाया था। आरोपी पति अपने दो अन्य साथी राजा केवट एवं मनीष केवट निवासी बैरवारा के साथ मिलकर रौतेला खिरक के पास सुनसान जगह पर नीता को ले गए और धारदार हथियार से उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने पति समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।