फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wife leaves her husband because of his cheeks turning red in chatarpur mp hindi news

MP News: अब तुम अच्छे नहीं लगते, तुम्हारे गाल पिचक गए...कहकर पत्नी ने छोड़ा, पति पहुंचा थाने

Thu, 21 Mar 2024 12:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Mar 2024 12:34 PM IST
सार

MP News: छतरपुर जिले से एक अजीबों गरीबा मामला सामने आया है। यहां मायके गई पत्नी ने वापस आने से मना कर दिया है। पत्नी का कहना है कि उसके पति अब अच्छे नहीं लगते, उनके गाल पिचक गए हैं। पत्नी की बात सुन पति अमन अहिरवार ने एसपी ऑफिस पर जाकर पत्नी को वापस बुलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Wife leaves her husband because of his cheeks turning red in chatarpur mp hindi news
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के बमनौरा के रहने वाले युवक अमन अहिरवार ने एसपी ऑफिस में एक शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें उसने मांग की है कि उसे उसकी पत्नी वापस दिलाई जाए। युवक के मुताबिक उसकी शादी 9 साल पहले सागर जिले के गौर झामर गांव की रहने वाली रानू अहिरवार से हुई थी। उनके दो बेटे भी है, लेकिन अब शादी के 9 साल बाद पत्नी रानू ने उसे ये कहकर छोड़ दिया है कि वो अब मुझे पसंद नहीं करती है।

विज्ञापन


बीवी ने साथ रहने से किया मना
अमन ने बताया कि मैंने अपनी बीबी रानू से घर वापस आने को कहा तो उसने मना कर दिया। उसने कहा कि अब वह मेरे साथ रहना नहीं चाहती है। कह रही थी वह मुझे पसंद नही करती है। अमन ने बताया कि उसकी बीबी कहती है कि तुम्हारे गाल पिचक गए, इसी लिए अब तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed