फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wife gave betel nut to lover friend to kill her husband in Sehore two arrested

MP News: पति की हत्या कराने पत्नी ने प्रेमी के दोस्त को दी सुपारी, युवक की चतुराई से बच गई जान, दो गिरफ्तार

Thu, 07 Mar 2024 01:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Mar 2024 01:54 PM IST
सार

पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला के प्रेमी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Wife gave betel nut to lover friend to kill her husband in Sehore two arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर के गंगा आश्रम में रहने वाली एक विवाहिता अपने प्रेमी के प्यार में इस तरह पागल हो गई कि उसने अपने पति को रास्ते से हटाने की ठान ली। महिला पति की हत्या के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी भी दे डाली। यह सुपारी किलर कोई और नहीं बल्कि उसके प्रेमी का ही दोस्त था। 

विज्ञापन


सुपारी किलर अपना काम कर पाता, लेकिन उससे पहले ही पति को इस साजिश की खबर लग गई और वह पुलिस के पास पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर शातिर पत्नी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला प्रेमी अभी फरार  है, पुलिस उसे तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार गंगा आश्रम में किराए के मकान में रहने वाले नेपाल सिंह वर्मा फंदा टोल पर काम करता है। उसका विवाह कस्बा निवासी मोनिका वर्मा से 10 साल पहले हुआ था। उसका एक साल का बेटा भी है। मोनिका का आष्टा निवासी युवक जो वर्तमान में इंदौर में रह रहा है, उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोनिका अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, ऐसे में उसने पति को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया। प्रेमी की मदद से मोनिका ने इंदौर निवासी सावन ठाकुर को पति को मारने की सुपारी 50 हजार रुपए में दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पत्नी को दिन में कई बार देर तक फोन पर बात करते देख पति नेपाल सिंह को शक हुआ। ऐसे में उसने पत्नी के मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग ऑन कर दी। अगले दिन नेपाल ने पत्नी की बातचीत सुनी उसके होश उड़ गए। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा और घटना की पूरी जानकारी दी। मामले में पुलिस ने युवक की पत्नी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला के प्रेमी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed