फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Why haven't Modi ji and Shah ji condemned Zakir Naik claim: Digvijay singh

जाकिर नाइक के दावे पर जवाब क्यों नहीं देते पीएम मोदी और शाह : दिग्विजय

Wed, 15 Jan 2020 05:07 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अमित मंडल Updated Wed, 15 Jan 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
Why haven't Modi ji and Shah ji condemned Zakir Naik claim: Digvijay singh
दिग्विजय सिंह - फोटो : ANI
विवादास्पद व भगोड़े इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक के एक अप्रमाणित दावे को लेकर दिग्विजय ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। जाकिर के दावे को लेकर बुधवार को कई ट्वीट करने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि नाइक ने वीडियो के जरिए बयान दिया है कि सितंबर 2019 में उसके पास पीएम मोदी और अमित शाह का एक दूत भेजा गया था, जिसने उनसे कहा था कि अगर वह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के भारत सरकार के कदम का समर्थन करता है, तो सरकार उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस ले लेगी और वह भारत लौट सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन



दिग्विजय ने कहा कि जिस जाकिर नाइक को मोदी और शाह ने देशद्रोही करार दिया है, अगर वही शख्स इस तरह का बयान दे रहा है तो उन्हें इसका खंडन करना चाहिए। मेरा प्रश्न है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की ओर से नाइक के इस बयान का आज तक खंडन क्यों नहीं किया गया?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, नाइक के दावे को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ दिग्विजय के हमले पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार किया। विजयवर्गीय ने कहा, मैं मोदी और शाह की टीम का आदमी हूं। लेकिन मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। दिग्विजय जबरन अफवाह फैलाकर देश का वातावरण प्रदूषित कर रहे हैं। 


मोदी अपने माता-पिता का जन्म प्रमाणपत्र दिखाएं 

वहीं, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने माता-पिता का जन्म प्रमाणपत्र दिखा देते हैं, तो देशवासी सरकार को अपने बारे में सारे दस्तावेज मुहैया कराने को तैयार हैं। दिग्विजय ने कहा कि हम तो कहते हैं कि मोदी अपने पिता और माता का जन्म प्रमाणपत्र हमें बता दें, फिर हम सब कागज दे देंगे। 72 वर्षीय कांग्रेस के राज्यसभा सांसद से एनआरसी विरोधी प्रदर्शनकारियों की इस घोषणा पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी कि अगर देश में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर बनाने की प्रक्रिया शुरू होती है, तो वे कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed