{"_id":"5f35fe1e8ebc3e3d065c3f18","slug":"west-central-railway-ready-to-start-operating-inter-divisional-trains-awaiting-madhya-pradesh-government-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: पश्चिम मध्य रेलवे अंतर मंडल ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए तैयार, राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: पश्चिम मध्य रेलवे अंतर मंडल ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए तैयार, राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार
Fri, 14 Aug 2020 08:29 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जबलपुर
पीटीआई, जबलपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 14 Aug 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
लोकल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम मध्य रेलवे अंतर मंडल ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए तैयार है, इंतजार है केवल मध्यप्रदेश सरकार से अनुमति मिलने की। पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) जोन के महाप्रबंधक एसके सिंह ने गुरुवार को यहां ऑनलाइन पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को बताया कि ‘मध्यप्रदेश सरकार से अनुमति मिलते ही पश्चिम मध्य रेलवे अंतर मंडल ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिये तैयार है।’
विज्ञापन
सिंह 100-150 किलोमीटर दूरी तक यात्रा करने वाले और सामान्य यात्रियों को हो रही परेशानी के बारे में पूछे गए एक सवाल का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू होने के बाद रेलवे ने इन ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया है। वर्तमान में केवल लंबी दूरी की इंटर जोन ट्रेनें ही चल रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड ने डब्ल्यूसीआर के तहत आने वाली रेल पटरियों के किनारे रेलवे की खुली जमीन पर सौर ऊर्जा प्रणाली को स्थापित करने की स्वीकृति दी है और इस परियोजना की निविदा प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान रेलवे पटरियों और अन्य बुनियादी ढांचे के रखरखाव का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
