फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Weather condition: Unseasonal rains increase cold in Madhya Pradesh, mercury will fall by 7 to 8 degrees in the coming days

मौसम का हाल: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई मध्य प्रदेश में ठंड, आने वाले दिनों में 7 से 8 डिग्री तक गिरेगा पारा

Mon, 10 Jan 2022 02:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 02:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कई जिले इन दिनों शीत लहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारे के और गिरने के आसार जताए हैं। कई जिलों में बारिश का दौर अब भी जारी हैं। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Weather condition: Unseasonal rains increase cold in Madhya Pradesh, mercury will fall by 7 to 8 degrees in the coming days
मध्य प्रदेश में जारी रहेगा मौसम का सितम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मावठे की बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बदली और सर्द हवाओं से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। रविवार को इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को चलने वाली तेज हवाओं से पारा काफी नीचे गिर गया जिसके चलते न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं आने वाले दिनों में जिले का तापमान 8 से 9 डिग्री और नीचे जा सकता है।  
विज्ञापन


रीवा में रविवार की रात रही सबसे सर्द
विंध्य क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोप के प्रभाव के चलते शनिवार की रात से शुरू हुई बारिश रविवार को भी जारी रही। रीवा जिले में बीते 24 घंटे में 30 मिली मीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। रविवार की रात जिले में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री था जो कि रात में गिर कर 14.4 डिग्री पर पहुंच गया। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। 
विज्ञापन


बैतूल में चार डिग्री गिरा पारा 
रविवार को जिले की अधिकांश जगहों पर बारिश हुई जिसका असर तापमान पर दिखा। बारिश से पारा 4 डिग्री तक गिर गया। बदली और कोहरे के चलते जिले में कड़ाके की ठंड रही, वहीं विजिबिलिटी भी कम रही। रविवार को तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सोमवार को 11 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होशंगाबाद में पचमढ़ी जैसी ठंड
होशंगाबाद में उत्तरी हवाओं से ठंडक बढ़ गई है। रविवार रात होशंगाबाद जिले और पचमढ़ी के तापमान में सिर्फ 0.4 का अंतर रहा। पचमढ़ी का तापमान 12 डिग्री और होशंगाबाद का तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर की ओर से आने वाली हवाओं का असर प्रदेश में पड़ रहा है। आने वाले दिनों में मौसम साफ होगा लेकिन ठंडी हवाएं चलने से सिहरन होगी। पारे में और गिरावट दर्ज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed