{"_id":"65cb08100ba3e8d1cb02ed52","slug":"weather-changed-in-sidhi-heavy-hail-fell-along-with-rain-mp-weather-news-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीधी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, किसानों की फसल हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीधी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, किसानों की फसल हुई खराब
Tue, 13 Feb 2024 11:41 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:41 AM IST
सार
ग्राम पंचायत जमुनिहा नंबर 2 के सहायक सचिव रमेश शुक्ला ने बताया है कि सुबह से ही तेज हवा के साथ ओले गिरने शुरू हो गए थे। ओले और बारिश से किसानों की फसलें तो खराब हुई हैं साथ ही कई घरों के छप्पर उड़ और सीमेंट की चादर भी टूट गई है।
विज्ञापन
बारिश के साथ गिरे ओले।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में अचानक मौसम बदल गया। सुबह पांच बजे अचानक बारिश शुरू हुई और फिर ओले भी गिरे। ओले गिरने से खेतों पर परत जम गई। बेमौसम बारिश और ओलों से किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि इन दिनों मसूर की फसल पकने को तैयार है। लेकिन, बारिश और ओलों के कारण पूरी फसल नष्ट हो गई है।
विज्ञापन
किसानों के अनुसार मसूर, चना, अलसी और अरहर की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है तो वहीं गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। ऐसे में अब किसानों को सरकार से मुआवजे की आस है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जमुनिहा नंबर 2 के सहायक सचिव रमेश शुक्ला ने बताया है कि सुबह से ही तेज हवा के साथ ओले पड़ने शुरू हो गए थे। ओले और बारिश से किसानों की फसलें तो खराब हुई हैं, साथ ही कई घर के छप्पर उड़ और सीमेंट की चादर भी टूट गई है।
विज्ञापन
