फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   We Are In Touch With UP Police Ujjain SP Details Arrest Of Vikas Dubey His Handover

नाम बदलकर मंदिर पहुंचा था विकास, कैसे खुली पोल, एमपी पुलिस ने खुद बताई पूरी कहानी

Thu, 09 Jul 2020 10:49 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 09 Jul 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
We Are In Touch With UP Police Ujjain SP Details Arrest Of Vikas Dubey His Handover
कुख्यात अपराधी विकास दुबे, उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह - फोटो : ANI

उज्जैन में विकास दुबे के पकड़े जाने को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर तमाम जानकारियां दी। उज्जैन के एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि विकास दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उज्जैन के एसपी ने बताया कि विकास दुबे से उज्जैन पुलिस ने लगभग आठ घंटों तक पूछताछ की है। उज्जैन पुलिस ने विकास दुबे को यूपी एसटीएफ के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन


एसपी ने कहा कि उज्जैन पुलिस ने पारदर्शी कार्रवाई की है। सभी तथ्यों से यूपी एसटीएफ को अवगत करा दिया गया है। उज्जैन के एसपी ने बताया कि विकास दुबे ने अपना नाम गलत बताया था।  
विज्ञापन

विकास ने महाकाल मंदिर में 250 का टिकट लिया। उसने शुरुआत में अपनी पहचान छुपाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों पर हमारी नजर थी। 

एसपी ने कहा कि उज्जैन में विकास दुबे के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।  उज्जैन एसपी ने कहा कि जिस दुकान से फूल और प्रसाद लिया उसी दुकानदार ने सूचना दी।  उन्होंने कहा कि कानपुर पुलिस से कई बार बात हुई है। उज्जैन पुलिस की पारदर्शी कार्रवाई है। एसपी ने कहा, हर तथ्य से यूपी पुलिस को अवगत कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि विकास दुबे उत्तर प्रदेश के नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी से मध्यप्रदेश पहुंचा था। गाड़ी पर हाईकोर्ट लिखा हुआ था। इसी कारण वह आसानी से सीमा पार कर पाया। गाड़ी किसी मनोज यादव के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed