फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vyapam: Ex IFS officer found dead on Jharsuguda railway station

व्यापमः अब रेलवे स्टेशन पर मृत मिला पूर्व आईएफएस

Sat, 17 Oct 2015 01:35 PM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
Vyapam: Ex IFS officer found dead on Jharsuguda railway station

मध्यप्रदेश के कुख्यात व्यापमं घोटाले में अब एक और सनसनीखेज मौत की खबर आ रही है। व्यापमं से जुड़े रहे एक पूर्व आईएफएस (भारतीय वन सेवा) अधिकारी का शव उड़ीसा के झारसगुडा रेलवे स्टेशन पर पड़ा मिला।

विज्ञापन


मृत अफसर विजय बहादुर व्यापम के तहत हुई दो भर्ती परीक्षाओं में पर्यवेक्षक रहे थे। कुछ दिन पहले ही वह रिटायर हुए थे। वहीं इस वाकये के बाद अचानक एक बार फिर शांत पड़ा व्यापमं का जिन्न बाहर आ गया है। जिसमें एक के बाद एक हुई दर्जनों मौतों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।
विज्ञापन


जिसके बाद सुप्रीमकोर्ट के निर्देश पर इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। इसके बाद कुछ दिन तक मौतों का सिलसिला थमा रहा था लेकिन पूर्व आईएफएस की मौत ने फिर लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई की जांच के बाद थम गया था मौतों का सिलसिला

Vyapam: Ex IFS officer found dead on Jharsuguda railway station

बता दें कि मध्यप्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल के तहत हुई भर्तियों और विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में बड़ा घोटाला सामने आने के बाद प्रदेश सरकार के साथ साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार पर भी उंगलियां उठी थी।

इसी बीच घोटाले में एक के बाद एक मौतों का सिलसिला शुरू हो गया। जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। मामले पर हल्ला मचना शुरू हुआ तो सुप्रीम कोर्ट ने घोटाले और इसकी जांच के दौरान हुई मौतों के मामलों की जांच सीबीआई को सौंप दी।

कुछ दिन बाद ही कोर्ट ने महसूस किया कि सीबीआई द्वारा जांच शुरू करने के बाद इन रहस्यमयी मौतों का सिलसिला एकाएक थम गया। लेकिन पूर्व आईएफएस विजय बहादुर की रहस्यमयी मौत के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed