{"_id":"62dd6f512fdcc74961148c55","slug":"vomiting-and-diarrhea-in-the-village-three-people-died-the-condition-of-more-than-15-villagers-is-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sheopur: गांव में उल्टी-दस्त का प्रकोप, तीन लोगों की मौत, 15 से ज्यादा ग्रामीणों की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sheopur: गांव में उल्टी-दस्त का प्रकोप, तीन लोगों की मौत, 15 से ज्यादा ग्रामीणों की हालत नाजुक
Sun, 24 Jul 2022 09:42 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 24 Jul 2022 09:42 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के एक गांव में इन दिनों उल्टी-दस्त का प्रकोप है। बीमारी की वजह से तीन लोग अब तक जान गंवा चुके हैं, वहीं 20 लोग इससे पीड़ित हैं। 15 लोगों की हालत चिंताजनक है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में स्वास्थ्य अमला शिविर लगाकर उपचार कर रहा है।
विज्ञापन
उल्टी-दस्त प्रभावित गांव में पहुंचकर लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्योपुर जिले के एक गांव में उल्टी-दस्त की बीमारी से हालत खराब है। इससे तीन लोगों की मौत हो गई। 15 ग्रामीणों की हालत चिंताजनक है। प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे की टीमें गांव में पहुंच गई हैं। बीमारों को श्योपुर और मुरैना के जिला अस्पतालों में भी भर्ती कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला विजयपुर विकासखंड क्षेत्र की आरोद ग्राम पंचायत के चक पारोंद गांव का है। उल्टी दस्त की बीमारी का प्रकोप पूरे गांव में फैल गया है। इससे 2 साल की मासूम बालिका गुड्डी आदिवासी के अलावा महिला रामदासी बाई और बुजुर्ग केदार आदिवासी की मौत हो चुकी है। करीब 20 से ज्यादा ग्रामीण इस बीमारी से पीड़ित हैं, जिनमें से 15 की हालत नाजुक बनी हुई है।
बीमारी की खबर लगते ही विजयपुर एसडीएम नीरज शर्मा के अलावा सीएमएचओ डॉ. बीएल यादव अपने विभाग की टीम को लेकर गांव में पहुंचे हैं, जिनके द्वारा गांव में मौजूद लोगों का उपचार गांव के प्राथमिक स्कूल में शिविर लगाकर किया जा रहा है। बीमारी किस वजह से फैली है इस बात का भी पता नहीं लग सका है, लेकिन ग्रामीण दूषित पानी पीने से बीमारी फैलने का अंदेशा जता रहे हैं।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि पानी की बजाए खाने में कोई गलत चीज आने से यह बीमारी फैली होगी। मृतकों के परिजनों का कहना है कि उल्टी दस्त का प्रकोप फैलने की वजह से उनके परिवार के लोगों की मौत हुई है। वहीं सीएमएचओ डॉ. बीएल यादव का कहना है कि सभी गंभीर मरीजों को विजयपुर और मुरैना के अस्पतालों के लिए रेफर करवा दिया गया है जो उनका उपचार किया जा रहा है। बाकी के मरीजों का गांव में भी उपचार किया जा रहा है। यह बीमारी कैसे फैली इस बात का पता लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि यह लोग जौरा में किसी कार्यक्रम से लौटे हैं और वहां खाने में कोई गलत चीज आने से इस तरह की दिक्कत हुई है।