फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vishnudatta Sharma alleges Kamal Nath snatches away poor artisans livelihood to benefit Gandhi family

विष्णुदत्त शर्मा का आरोप, गांधी परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए कमलनाथ ने छीन ली गरीब कारीगरों की रोजी-रोटी

Sun, 28 Jun 2020 12:35 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 28 Jun 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Vishnudatta Sharma alleges Kamal Nath snatches away poor artisans livelihood to benefit Gandhi family
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए गांधी परिवार और कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए चीन से सांठगांठ करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


शर्मा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, 'केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने गांधी परिवार और कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए चीन से सांठगांठ की। कमलनाथ ने चीनी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश और प्रदेश के छोटे कारीगरों, कारोबारियों की रोजी-रोटी छीन ली।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कमलनाथ का यह कृत्य राष्ट्र के प्रति अपराध और गद्दारी है।' शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कमलनाथ के चेहरे से नकाब हटाने के लिए रविवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी और उनके पुतले जलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि कमलनाथ ने चीन के साथ मिलकर ऐसे उत्पादों पर आयात शुल्क में 40 से 200 प्रतिशत तक छूट दे दी, जो देश में ही उपलब्ध थे। इससे देश में लकड़ी, मिट्टी, बांस के छोटे-छोटे काम करने वाले कारीगरों, छोटे व्यापारियों की आजीविका छीन गई।

उन्होंने कहा कि कुशल कारीगर जो घर में रहकर बर्तन, दोने-पत्तल, कृषि उपकरण, अगरबत्ती बनाने का काम करते थे, वे कमलनाथ की इस करतूत के कारण अचानक बेरोजगार हो गए। देश और प्रदेश के कई लघु व कुटीर उद्योग बर्बाद हो गए।

कमलनाथ बोले- गुमराह कर रही है भाजपा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हमेशा से ही झूठ का सहारा लेती है। झूठे मामलों को उठाकर जनता को गुमराह और भ्रमित करने का काम शुरू से ही करती आई है। ऐसे मामले जो झूठे है, जिनका कोई आधार नहीं है, कोई प्रमाण नहीं है, जो वर्षों पुराने हैं, जिनका आज से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा झूठ को हवा देने में माहिर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed