फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Viraat form of faith in Sehore: 25 feet high idol of Lord Shiva installed, devotees coming from far and wide to see

सीहोर में आस्था का विराट रूप: भगवान शिव की 25 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित, दर्शन करने दूर-दूर से आ रहे भक्त

Sun, 06 Feb 2022 02:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 02:54 PM IST
सार

सीहोर में सीवन नदी के इलाहिमाता पुल के मुहाने नागरिकों के सहयोग से भगवान शंकर की 25 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई है। सफेद रंग की प्रतिमा सुंदर है। इसकी स्थापना के बाद दूर-दूर से इसे देखने आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Viraat form of faith in Sehore: 25 feet high idol of Lord Shiva installed, devotees coming from far and wide to see
Sehore: सीहोर में भगवान शिव की 25 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में सीवन नदी के इलाहिमाता पुल के मुहाने नागरिकों के सहयोग से भगवान शंकर की 25 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई है। सफेद रंग की प्रतिमा सुंदर है। इसकी स्थापना के बाद दूर-दूर से इसे देखने आ रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सीहोर के प्राचीन कस्बा क्षेत्र में मंदिरों की एक लंबी शृंखला है। यहां नागरिकों ने आपसी सहयोग से 25 फीट ऊंची भगवान शिव की एक विशालकाय मूर्ति मुक्ताकाश में स्थापित की है। नगर के सौंदर्य को बढ़ावा देने में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। अब इस मूर्ति को देखने जिले ही नहीं, बाहर के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इस काम में सहयोग देने वाले नागरिकों ने बताया कि सीवन नदी के इलाहिमाता पुल के पास भगवान शंकर की विशाल मूर्ति लगाने की योजना बनाई थी। पहले इसके लिए सरकार से सहयोग की योजना थी पर बाद में सीहोर के लोगों ने ही सहयोग कर करीब दस लाख रुपये एकत्र कर लिए। मंदिरों की शृंखला के बीच महादेव मंदिर के सामने एक चबूतरे पर 25 फीट ऊंची विशालकाय भगवान शिव की मूर्ति स्थापित की गई है। मूर्ति लगने की खबर लगते ही आसपास के लोग दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed