फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vindhya Pradesh Foundation Day: MLA's call - Sunderkand recitation in house-temples and light a lamp in the name of Vindhya

विंध्य प्रदेश स्थापना दिवस: विधायक का आव्हान- घर-मंदिरों में सुंदरकांड पाठ और एक दीपक विंध्य के नाम का जलाएं

Mon, 04 Apr 2022 03:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 03:16 PM IST
सार

4 अप्रैल को विंध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पृथक विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्यजनों से आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि 4 अप्रैल 2022 को भोपाल में निवासरत विंध्यजन अपने- अपने घरों में दीपक जलाकर विंध्य प्रदेश के पुनर्निर्माण की कामना करेंगे।
 

विज्ञापन
Vindhya Pradesh Foundation Day: MLA's call - Sunderkand recitation in house-temples and light a lamp in the name of Vindhya
एक साल पहले मैहर विधायक ने विंध्य का झंडा लांच किया था। वे लगातार विंध्य को अलग करने की मांग कर रहे हैं। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पृथक विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्यजनों से आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि 4 अप्रैल 2022 को भोपाल में निवासरत विंध्यजन अपने- अपने घरों में दीपक जलाकर विंध्य प्रदेश के पुनर्निर्माण की कामना करेंगे।
विज्ञापन


त्रिपाठी ने बताया कि 4 अप्रैल 1948 को विंध्य प्रदेश का गठन किया गया था, जिसका 1956 में मध्य प्रदेश के साथ विलय कर दिया गया था। आज विंध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाए। विधायक नारायण त्रिपाठी ने समस्त विंध्यजनों से आव्हान किया है कि घर-घर और प्रमुख मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ एवं एक दीपक विंध्य के नाम का जलाएं।
विज्ञापन


त्रिपाठी के आव्हान पर भोपाल में आज कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है जिसमें नेहरू नगर डी सेक्टर 27 में शाम 7 बजे से सुंदरकांड का आयोजन, नेहरू नगर में नवग्रह मंदिर में शाम 7 बजे से सुंदरकांड, शबरी नगर में मुख्य गेट के मंदिर में शाम 7 बजे से सुंदरकांड, प्रोफेसर कॉलोनी में विधायक के बंगले में शाम 7:30 से सुंदरकांड, कोलार में गिरधर परिसर मंदिर शाम 7 बजे सुंदरकांड, दानिश चौराहे के पास मंदिर में महिलाओं द्वारा सुंदरकांड एवं भजन आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहपुरा बंसल हॉस्पिटल के पास शाम को 7 बजे से सुंदरकांड का आयोजन किया गया है। वार्ड 33 भीम नगर संकट मोचन हनुमान केसरी के मंदिर, चार नल मंदिर, महिला मंडल द्वारा हनुमान मंदिर के सामने, बलानगर ठंडी सड़क से ऊपर सरदार वल्लभ नगर रोड में सुंदरकांड का आयोजन होगा।

बरखेड़ा पठानी में हनुमान मंदिर में शाम 7:30 बजे से, अवधपुरी में मुख्य बाजार में शाम 7:30 बजे एवं रीगल कालोनी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साकेत नगर में 4 नम्बर गेट के सामने मंदिर में सुंदरकांड, अशोका गार्डन में बिजली कॉलोनी राम मंदिर में शाम 7 बजे से। मंडीदीप में भी महिला मोर्चा की सरोज तिवारी द्वारा कई मुख्य मंदिरों में सुंदरकांड का आयोजन किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed