फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Village Foundation Day: CM launched from home village, discussed with the villagers for the development of the village, gave a message to maintain cleanliness

ग्राम गौरव दिवस: गृह ग्राम से सीएम ने किया शुभारंभ, विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीणों को दी सौगात

Tue, 08 Feb 2022 04:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 04:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जैत ग्राम में ग्राम स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम ने कई विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। 

विज्ञापन
Village Foundation Day: CM launched from home village, discussed with the villagers for the development of the village, gave a message to maintain cleanliness
सीहोर: विकास कार्यों का भूमिपूजन करते सीएम चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नर्मदा जयंती के अवसर पर अपने पैतृ गांव जैत पहुंचे और ग्राम स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस दौरान सीएम की पत्नी साधना सिंह और बेटे कुणाल भी उनके साथ मौजूद रहे। सीएम ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। 
विज्ञापन


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम के वृद्धजनों का शाल पहनाकर और पुष्प गुच्छा प्रदान कर स्वागत किया। ग्राम स्थापना दिवस के शुभारंभ अवसर पर सीएम ने कहा कि मेरा विचार था कि गांव का भी जन्मदिन मनाया जाना चाहिए जिसकी शुरुआत मैं अपने गांव से कर रहा हूं मैं इसी ग्राम का बेटा हूं। सीएम ने कहा कि ये गांव आप सभी का है इसलिए इसके विकास के लिए भी आपको आगे आना होगा। सरकार सिर्फ विकास काम करेगी, आप उसकी रूपरेखा बनाएं। गांव को स्वच्छ रखने के लिए उन्होंने कहा कि आप सभी कचरा सिर्फ डस्टबिन में ही फेंके। वहीं इस दौरान सीएम ने बेटे कुणाल से कहा कि तुम गांव को स्वच्छ बनाने के लिए क्या करोगे, तो कुणाल ने गांव वालों को डस्टबिन प्रदान करने की बात कही। 
विज्ञापन


पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए सीएम ने गांव वालों से पौधरोपण करने की अपील की। सीएम ने कहा कि सड़कों, खेतों और घरों के आसपास पौधे लगाएं, ताकि पर्यावरण को बेहतर किया जा सके। वहीं उन्होंने लोगों से घरों को एक से रंग में रंगने और एक से घर बनाने की बात भी कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम स्थापना दिवस के शुभारंभ से पहले सीएम ने पत्नी साधना के साथ खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी। मंदिर में पूजा के बाद सीएम ने आंगनवाड़ी केंद्र और अन्य स्थलों का अवलोकन किया और ग्रामीणों से मुलाकात की।

 

Village Foundation Day: CM launched from home village, discussed with the villagers for the development of the village, gave a message to maintain cleanliness
सीहोर: ग्राम जैत में पूजा करते सीएम - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम के स्वागत में फूलों से सजाई गई गलियां
सीएम शिवराज के स्वागत के लिए जैत वासियों ने गलियों को लिपाई-पुताई कर उन्हें फूलों से सजाया था। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से उनके सुख दुख की जानकारी ली, सीएम जैत ग्राम में ग्राम स्थापना दिवस के अवसर पर सदस्य के रूप में उपस्थित हुए। सीएम ने ग्राम में सड़क निर्माण और नाले का पानी रोकने के लिए निर्माण करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से मुलाकात करने के लिए सीएम कई लोगों के घर में पहुंचे, उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का शाल, श्रीफल और फूलमालाओं से स्वागत किया। 

सीएम होशंगाबाद के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल 
शाम 5:15 बजे मुख्यमंत्री ग्राम जैत से सीधे 05:30 बजे होशंगाबाद पहुंचेंगे। होशंगाबाद में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 07:30 होशंगाबाद से शाम 07:45 बजे निकलकर बुधनी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed