{"_id":"5f0823d46dba4956765d68ac","slug":"vikas-dubey-died-in-police-encounter-narottam-mishra-says-law-has-done-its-course-up-stf-digvijaya-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे की मुठभेड़ में मौत, नरोत्तम मिश्रा बोले- कानून ने किया अपना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे की मुठभेड़ में मौत, नरोत्तम मिश्रा बोले- कानून ने किया अपना काम
Fri, 10 Jul 2020 01:49 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाला पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। उसे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। उसके मुठभेड़ में मारे जाने पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्त्म मिश्रा का बयान आया है। उनका कहना है कि कानून ने अपना काम किया। एमपी पुलिस उसे सुरक्षित सीमा तक छोड़ आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रा ने कहा, ‘कानून ने अपना काम किया है अफसोस और मातम की बात उन लोगों के लिए होगी, जो लोग कल कह रहे थे कि पकड़ लिया तो जिंदा क्यों पकड़ लिया। आज कह रहे हैं कि मर गया तो कैसे मर गया। कई राज दफन हो गए हैं। वह अफसोस कर रहे होंगे। कल कुछ और कह रहे थे, आज कुछ और कह रहे हैं।’
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Vikas Dubey Encounter: आठ दिन, छह एनकाउंटर और विकास दुबे की गैंग खल्लास!!
गृह मंत्री ने आगे कहा, ‘मध्यप्रदेश की पुलिस ने अपना काम किया। अपना काम करके उसे उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया। मध्यप्रदेश पुलिस उसको सीमा तक छोड़ कर आई। रात में पुलिस उन्हें अपने राज्य की सीमा तक सुरक्षित छोड़ आई थी।’
नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह और अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा, ‘दिग्विजय सिंह के पास कोई काम नहीं है इसलिए ट्वीट करते रहते है। किसी आतंकी के लिए कभी उन्होंने ट्वीट किया है। सपा से विकास दुबे का संबंध था। हमारे पास तो वो पोस्टर है।’
