फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vijayvargiya said- We will not back down even in taking the life of the one who will speak against India

MP Politics: विजयवर्गीय का विवादित बयान- जो भारत माता के खिलाफ बोलेगा उसकी जान लेने में भी हम पीछे नहीं हटेंगे

Sat, 05 Aug 2023 06:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 05 Aug 2023 06:58 PM IST
सार

रतलाम पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि जो भारत माता की जय बोलेगा वह हमारा भाई है। हम उसके लिए जान भी दे सकते हैं और जो भारत माता के खिलाफ बोलेगा उसकी जान लेने में भी हम पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
Vijayvargiya said- We will not back down even in taking the life of the one who will speak against India
रतलाम में कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के पूर्व रतलाम के बांगरोद में आयोजित भाजपा में कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को मंच के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि जो भारत माता की जय बोलेगा वह हमारा भाई है। हम उसके लिए जान भी दे सकते हैं और जो भारत माता के खिलाफ बोलेगा उसकी जान लेने में भी हम पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय रतलाम दौरे के दौरान दोपहर में सैलाना में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने गए थे। उसके बाद जब वे रतलाम ग्रामीण विधानसभा के ग्राम बांगरोद में आयोजित सम्मेलन में पहुंचे तो यहां मंच से उनके विवादित बोल सामने आए। यहां सम्मेलन के बाद वे रतलाम पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह और सोनिया गांधी पर निशाना साधा
शनिवार को कांग्रेस की परंपरागत सीट सैलाना में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ता यहां सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा। विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी पूछते थे कि राम मंदिर कब बनेगा, तारीख नहीं बताएंगे तो अब तारीख भी तय हो गई है। वहीं सोनिया जी तो प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताती थी। मैं कहना चाहता हूं कि जनवरी में अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है, उसमें दिग्विजय सिंह और सोनिया गांधी को सपरिवार जाना चाहिए ताकि उनके सारे पाप धुल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी गठबंधन के नेताओं को बाढ़ में फंसे कुत्ते, बिल्ली और चूहे बताया
विजयवर्गीय ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं को बाढ़ में फंसे कुत्ते, बिल्ली और चूहे की संज्ञा दी है। जो एक दूसरे कि और देख भी नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीचे मोदी जी की बाढ़ आई है इसलिए सभी एक हो गए। उन्होने नूंह हिंसा पर कहा कि आरोपियों के घर बुलडोजर चल रहे हैं। सैलाना में आजादी के बाद पहली बार भाजपा ने वर्ष 2013 के चुनाव में जीत दर्ज की थी। उसके बाद से कांग्रेस का इस सीट पर कब्जा है, यही वजह है कि इस आदिवासी सीट पर भाजपा अभी से पूरा जोर लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed