{"_id":"65a62b125b8d9919ad0a4edd","slug":"fire-breaks-out-in-vidish-lateri-health-center-after-explosion-in-freezer-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: विदिशा के लटेरी स्वास्थ्य केंद्र में धमाके से मची अफरा-तफरी, स्टोर रूम रखे फ्रीज में हुआ ब्लास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विदिशा के लटेरी स्वास्थ्य केंद्र में धमाके से मची अफरा-तफरी, स्टोर रूम रखे फ्रीज में हुआ ब्लास्ट
Tue, 16 Jan 2024 12:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:37 PM IST
सार
फ्रीज में लगातार ब्लास्ट होने की वजह से भयंकर धुएं के गुबार उठने लगे, जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
धमाके के बाद बाहर निकाला गया फ्रीज।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
विदिशा के लटेरी स्वास्थ्य केंद्र में बने स्टोर रूम के फ्रीज में अचानक ब्लास्ट होने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि देर शाम लगभग पांच बजे लटेरी स्वास्थ्य केंद्र के स्टोर रूम में रखे एक फ्रीज में ब्लास्ट होने की वजह से आग लग गई। फ्रीज में लगातार ब्लास्ट होने की वजह से भयंकर धुएं के गुबार उठने लगे। अस्पताल में भर्ती मरीजों को इस धुएं से परेशानी का सामना करना पड़ा। धमाका किस वजह से हुआ है, इसका पता नहीं चला है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
अस्पताल में डिलीवरी कराने आई महिलाओं के बच्चों को लेकर परिजन तत्काल जच्चा वार्ड से बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट स्टोर रूम के रखे फ्रीज में हुआ। लगभग आधे घंटे से लटेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रत्येक कमरे में धुआं भरा हुआ था, जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
