फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha Borewell Accident Rescue operation of two-year-old Asmita completed

MP News: विदिशा में बोरवेल से निकाली गई बच्ची की मौत, आठ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सुबह होगा PM

Tue, 18 Jul 2023 09:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 09:04 PM IST
सार

Vidisha News: मध्यप्रदेश में विदिशा जिले के कजरी बरखेड़ा गांव में मंगलवार सुबह दुखद घटना घट गई। यहां बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची की आखिरकार मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम द्वारा उसे बोरवेल से निकालकर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Vidisha Borewell Accident Rescue operation of two-year-old Asmita completed
अस्मिता को बोरवेल से निकाला बाहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदिशा में सिंरोज तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम काजरी बरखेड़ा में स्थित इंदर सिंह के मकान में मंगलवार सुबह खुले हुए बोरवेल में एक ढाई साल की बालिका अस्मिता गिर गई थी। इसे बचाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमले सहित एनडीआरएफ की टीम ने लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद उसे बोरवेल के गड्डे से बाहर निकाला। उसे सिंरोज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने अस्मिता को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ढाई साल की अस्मिता सुबह 11 बजे के लगभग दालान में खेल रही थी। उसी दौरान खेलते-खेलते वह दालान में स्थित बोरवेल के खुले हुए 20 से 25 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई, जिसकी सूचना के पश्चात से ही सिंरोज एसडीएम हर्षल चौधरी और कुरवाई एसडीएम अंजली शाह मोर्चा संभाले हुए थे। इनके नेतृत्व में एनडीआरएफ और अन्य बचाव दल की टीम के द्वारा लगभग आठ घंटे तक बालिका को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया और देर शाम बालिका को बोरवेल के गड्ढे से भी बाहर निकाल लिया गया। बचाव दल एंबुलेंस के माध्यम से सिंरोज के अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन ढाई साल की अस्मिता आठ से नौ घंटे चली इस लड़ाई में अपने प्राण हार चुकी थी। कुछ देर कोशिश करने के पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, बुधवार सुबह उसका पीएम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, प्रभारी कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ योगेश भरसट ने बालिका की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि लाख प्रयासों के बावजूद भी हम बालिका को बचा नहीं पाए। चिकित्सकों ने सात बजकर 42 मिनट पर बालिका को मृत घोषित किया है और उसकी मौत की वजह चेस्ट कंप्रेशन बताई जा रही है। क्योंकि वह सांस नहीं ले पा रही थी। मृत बलिका का शव रात भर मोर्चरी में रहेगा और सुबह उसका पीएम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विदिशा एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि पहली प्राथमिकता हमारी बच्ची को रेस्क्यू कर बाहर निकालने की थी। लेकिन ये गंभीर मामला था, जिसमें घर के अंदर ही बोर कराया गया था और उसमें किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं थी। यह जांच का विषय है और इसमें टीम भेजकर परीक्षण कराया जाएगा।

सीहोर की सृष्टि की नहीं बची थी जान...
बीते महीने सात जून को सीहोर के बड़ी मुंगावली में खुले बोरवेल में सृष्टि नाम की एक बच्ची 300 फीट गहरे बोरवेल में खेलते हुए गिर गई थी। करीब 55 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी बच्ची को नहीं बचाया जा सका था। वहीं, इस हादसे के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशभर में खुले बोरवेल को बंद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन घटना के 30 दिन से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद अब भी लगातार प्रदेश में बच्चों के बोरवेल में गिरने के मामले सामने आ रहे हैं।


इस साल जिले का दूसरा मामला...
बता दें, इस साल 2023 में विदिशा जिले में खुले बोरवेल में गिरने का यह दूसरा मामला है, इससे पहले भी 14 मार्च 2023 को बोरवेल में सात साल का लोकेश गिर गया था। यह मामला विदिशा जिले के आनंदपुर थाना अंतर्गत ग्राम खैरखेड़ी में हुआ था। तमाम कोशिशों के बाद भी लोकेश को नही बचाया जा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed