फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   vidhan sabha mp: In asking questions to govt BJP MLA worst, BSP tops, Congress MLA makes record: ADR

सरकार से सवाल पूछने के मामले में भाजपा फिसड्डी, बसपा अव्वल, कांग्रेस विधायक का रिकॉर्ड : एडीआर

Thu, 11 Oct 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 11 Oct 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
vidhan sabha mp: In asking questions to govt BJP MLA worst, BSP tops, Congress MLA makes record: ADR
madhya pradesh vidhan sabha

मध्यप्रदेश की 14वीं विधानसभा में सवाल पूछने के मामले में भाजपा के विधायक फिसड्डी साबित हुए हैं। सबसे कम सवाल पूछने वाले पांच विधायक भाजपा के हैं। वहीं सबसे ज्यादा सवाल पूछने वाले पांच विधायक कांग्रेस के हैं।

विज्ञापन


इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी दी। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 14वीं विधानसभा में 209 विधायकों ने 51389 सवाल पूछे।
विज्ञापन


विधानसभा में सबसे कम सवाल पूछने वाले हैं इंदौर 2 से भाजपा विधायक रमेश मेंदोला। पांच सालों में उन्होंने सिर्फ 3 सवाल पूछे। मेंदोला के बाद सबसे कम सवाल पूछने वालों में नंबर आता है नागरसिंह चौहान, नानाभाऊ, मथुरालाल और राजेंद्र मेश्राम। इन चारों ने सरकार से हर साल औसतन दो सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में सबसे ज्यादा सवाल पूछने वाले कांग्रेस के पांच विधायक हैं रामनिवास रावत, मुकेश नायक, डॉ. गोविंद सिंह, आरिफ अकील और  निशंक जैन। इनमें रामनिवास रावत ने व्यक्तिगत तौर पर सवाल पूछने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सरकार से कुल 620 सवाल पूछे।  


दिलचस्प बात है कि एकमात्र एंग्लो इंडियन विधायक लारेन बी लोबो ने विधानसभा में कोई प्रश्न ही नहीं पूछा। इधर, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने 260 सवाल पू्छे।

प्रश्न पूछने में दलवार औसत में बसपा सबसे आगे है। उसके प्रत्येक विधायक ने औसतन 432 प्रश्न सदन में पूछे। कांग्रेस विधायकों का औसत 350 प्रश्न रहा।

विधायकों के निशाने पर लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और राजस्व विभाग रहे। सबसे कम सवाल सामान्य प्रशासन, सहकारिता और आदिम जनजाति कल्याण विभाग के लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed