{"_id":"64e09d99583f58057a0a4466","slug":"video-of-teacher-dancing-drunk-in-katni-s-school-goes-viral-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नशे में झूमते स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल, बड़वारा बीआरसी ने गठित की जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नशे में झूमते स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल, बड़वारा बीआरसी ने गठित की जांच टीम
Sat, 19 Aug 2023 04:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 19 Aug 2023 04:18 PM IST
सार
स्थानीय अधिकारियों ने स्कूल शिक्षक का वीडियो मिलते ही पूरे प्रकरण को संज्ञान लिया और उसकी जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक का नशे में धुत होकर स्कूल परिसर पर झूमता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो बड़वारा विकासखंड के बरगवां नंबर दो प्राइमरी स्कूल का बताया गया। बताया गया यहां पदस्थ शिक्षक रणवीर सिंह अक्सर नशे की हालत में स्कूल पहुंचते हैं। उसी दौरान किसी शख्स ने शिक्षक का शराब के नशे में झूमते का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन
जनपद शिक्षा केंद्र बड़वारा क्षेत्र का मामला होने के चलते स्थानीय अधिकारियों ने वीडियो मिलते ही पूरे प्रकरण को संज्ञान लिया और उसकी जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी शिक्षक पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें बड़वारा जनपद पंचायत अंतर्गत स्कूल में पदस्थ शिक्षक रणवीर सिंह का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था, जिसमें वह नशे में झूमते हुए स्कूल के प्रांगण में घूमते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कई बच्चे भी मैदान में खेलते दिखाई दे रहे थे। बच्चों की माने तो शिक्षक कभी कभार ही स्कूल आते हैं। वो भी नशे की हालत में दिखाई पड़ते हैं। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद जनपद शिक्षा केंद्र बड़वारा बीआरसी ने उसे संज्ञान में लिया है और जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी नन्हवारा सहित तीन जन शिक्षकों की टीम बनाकर मामले की जांच उन्हें सौंपी है। बीआरसी ने बताया कि वीडियो को संज्ञान लेते हुए जांच टीम के प्रतिवेदन का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर शिक्षक पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
