{"_id":"5c3bfca4bdec22733055692a","slug":"vice-president-of-legislative-assembly-hina-kaware-follow-guard-collided-with-traley","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उपाध्यक्ष की फॉलो गार्ड को ट्राले ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं हिना कावरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उपाध्यक्ष की फॉलो गार्ड को ट्राले ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं हिना कावरे
Mon, 14 Jan 2019 08:36 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 14 Jan 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
हिना कावरे
विधानसभा के उपाध्यक्ष और बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हिना कावरे एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गई। हादसे के दौरान दो पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। हिना तीन दिन पहले ही विधानसभा उपाध्यक्ष बनी हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रात करीब 12:30 बजे हिना कावरे बालाघाट जिला मुख्यालय से अपने घर लांजी लौट रही थी। गोंदिया रोड पर 12 किलोमीटर दूर साले टेका गांव के पास एक बड़े ट्राले ने विधानसभा उपाध्यक्ष की फॉलो कार को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
फॉलो वाहन के आगे विधानसभा उपाध्यक्ष की कार्य चल रही थी। जिसे चालक ने बड़ी सावधानी से बचाते हुए आगे निकाला। लेकिन ट्राले ने पीछे से आ रही फॉलो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें सवार दो सुरक्षाकर्मियों की की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिले तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया गया।
विज्ञापन
