फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   VD Sharma to hold roadshow in Chhindwara, former CM Kamalnath meeting will be held in Pandhurna and Mohgaon

MP News: कमलनाथ के गढ़ में रोड शो करेंगे वीडी शर्मा, पूर्व सीएम की पांढुर्ना और मोहगांव में होगी सभा

Fri, 23 Sep 2022 12:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 12:23 PM IST
सार

पूर्व सीएम कमलनाथ शुक्रवार को छिंदवाड़ा में प्रचार-प्रसार करने जुटेंगे। जबकि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा 24 सितंबर से छिंदवाड़ा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन
VD Sharma to hold roadshow in Chhindwara, former CM Kamalnath meeting will be held in Pandhurna and Mohgaon
कमलनाथ वीडी शर्मा आमने-सामने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा में दूसरे चरण में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही कमर कस ली है। आज यानि शुक्रवार को पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा में प्रचार-प्रसार करने जुटेंगे। जबकि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा 24 सितंबर से छिंदवाड़ा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। कमलनाथ और वीडी शर्मा के दौरे के चलते माहौल सरगर्म है। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 23 सितंबर को स्थानीय होटल करण में आयोजित रेनेसॉ यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ हेलीकाप्टर से पांढुर्ना पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:50 बजे मोहगांव में चुनावी सभा करेंगे। सांसद दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से नागपुर के लिए रवाना होंगे, जबकि पूर्व सीएम कमलनाथ 25 सितंबर तक छिंदवाड़ा में रहकर सभी नगरीय निकायों में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रोड शो करेंगे। छिंदवाड़ा जिले के सभी छह निकायों में चुनाव हो रहे हैं, जिसे लेकर प्रचार अब तेज हो गया है। गुरुवार को सीएम की सभा के बाद अब 24 सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा दो दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा आ रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि वीडी शर्मा शनिवार शाम 6 बजे जुन्नारदेव पहुंचकर रोड शो व सभा को संबोधित करेंगे। रात 8 बजे दमुआ पहुंचेंगे, जहां रोड शो कर सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, रात 9:30 बजे दमुआ से बोरगांव (सौंसर) प्रस्थान कर रात्रि विश्राम करेंगे। वीडी शर्मा 25 सितंबर को सुबह 10:30 बजे सौंसर पहुंचकर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। सुबह 11:30 बजे मोहगांव में रोड शो व जनसभा करेंगे। दोपहर 2:30 बजे पांढुर्ना में रोड शो व सभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडी शर्मा के अलावा गौरीशंकर बिसेन, हितानंद भी छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। मप्र पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष व बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन शुक्रवार को छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं। दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे बिसेन दमुआ, सौंसर, मोहगांव और पांढुर्ना में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी शुक्रवार को छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं वह दमुआ, जुन्नारदेव, सौंसर और पांढुर्ना पहुंचकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed