फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   VD Sharma in Panna: BJP state president said - Mamta Banerjee wants to run goondaraj in the state assembly too

पन्ना में वीडी शर्मा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- राज्य की विधानसभा में भी गुंडाराज चलाना चाहती हैं ममता बनर्जी

Mon, 28 Mar 2022 07:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 07:31 PM IST
सार

प. बंगाल विधानसभा में हुए हंगामे पर मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए घटनाक्रम की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि जैसा गुंडाराज और तानाशाही पश्चिम बंगाल में चल रही है, ममता बनर्जी यही सब राज्य विधानसभा में चलाना चाहती हैं।
 

विज्ञापन
VD Sharma in Panna: BJP state president said - Mamta Banerjee wants to run goondaraj in the state assembly too
वीडी शर्मा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए घटनाक्रम की निंदा की है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मप्र भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पन्ना में थे। उन्होंने कहा कि प. बंगाल के बीरभूम हिंसा का मामला राज्य विधानसभा में उठाने का प्रयास कर रहे भाजपा विधायकों के साथ तृणमूल विधायकों द्वारा जिस तरह मारपीट, झूमाझटकी की गई और बाद में उन विधायकों का पक्ष सुने बिना जिस तरह उन्हें निलंबित कर दिया गया, उससे स्पष्ट हो गया है कि ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस के मन में लोकतंत्र के प्रति कोई श्रद्धा नहीं है।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि प. बंगाल में कई देश विरोधी और वामपंथी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और आतंक के जरिए राष्ट्रवादी लोगों को दबाने का अपना एजेंडा चला रहे हैं। वहां जिस तरह से राजनीति का अपराधीकरण हो रहा है, वो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। बीरभूम की हिंसा ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की उस सुविचारित योजना का हिस्सा है, जिसके माध्यम से वे पूरे प्रदेश में अपना आतंक कायम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों को निर्ममतापूर्वक जिंदा जलाए जाने की इस घटना में तृणमूल कांग्रेस की संलिप्तता के स्पष्ट साक्ष्य हैं।
विज्ञापन


माननीय न्यायालय ने भी इस मामले में ममता सरकार की निष्पक्षता को संदिग्ध मानते हुए सीबीआई से इस मामले की जांच कराए जाने के आदेश दिए हैं। लेकिन ममता बनर्जी नहीं चाहती कि उनका कच्चा चिट्ठा किसी भी प्लेटफॉर्म पर जनता के सामने आए। इसीलिए तृणमूल के विधायक भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को राज्य विधानसभा में यह मामला उठाने से रोक रहे हैं। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायकों को सदन में अपनी बात रखने से रोकने के लिए ममता सरकार हर तरह की हथकंडेबाजी आजमा रही है, जो लोकतंत्र के अपहरण के प्रयास की तरह है। उन्होंने कहा कि पं. बंगाल के घटनाक्रम पर माननीय प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी की नजर है और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए जो भी जरूरी होंगे, कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed