फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   van vihar national park bhopal madhya pradesh, oldest lioness 26 year old jamuna dead

देश की सबसे बूढ़ी शेरनी 26 वर्षीय जमुना की मौत, अच्छे खानपान ने बढ़ाई थी उम्र

Mon, 10 Sep 2018 04:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 10 Sep 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
van vihar national park bhopal madhya pradesh, oldest lioness 26 year old jamuna dead
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AmarUjala
देश की सबसे बूढ़ी शेरनी 26 वर्षीय जमुना का मल्टी ऑर्गन फेलियर होने से मौत हो गई। वन विहार नेशनल पार्क में शेरनी जमुना की रविवार सुबह 6 बजे मौत हुई। जमुना 17 साल की उम्र में वन विहार नेशनल पार्क लाई गई थी। उसे साल 2010 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से वन विहार नेशनल पार्क लाया गया था। 
विज्ञापन


सुबह 6 बजे मृत पाई गई

वन विहार नेशनल पार्क की डायरेक्टर समीता राजौरा ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे जब गश्ती दल बाड़े की जांच करने पहुंचे तो देखा कि जमुना के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है। जिसके बाद वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता को बुलाया गया। डॉक्टरी जांच के बाद जमुना को मृत घोषित कर दिया। वन विहार के डॉ. अतुल गुप्ता व डॉ. अमोल नरवाड़े की टीम ने पोस्टमार्टम किया। प्राथमिक रिपोर्ट में मल्टी आर्गन फैलियर बताया गया है। इसके कारण उसकी मौत होना सामने आया है। 
विज्ञापन


अच्छे खान पान से जमुना 11 साल ज्यादा जिंदा रही

पार्क की डायरेक्टर समिता राजौरा ने बताया कि औसत उम्र से 11 साल तक जीवित रहने का जमुना का मुख्य कारण उसकी देखभाल और डाइट है। उसका यहां पर रोजाना मेडिकल चेकअप किया जाता था। उसकी आंखों की चमक, कितना खाना खाया और कितना छोड़ा, इसकी रोजाना मॉनीटरिंग की जाती थी। बीमार होने पर उसे विटामिन और मिनरल्स भी दिए जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed