फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uttar Pradesh Assembly Elections: MP Home Minister addressed rally in Babina Assembly constituency

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: मिश्रा बोले- साइकिल आएगी तो पंचर बनाने वाले भी आएंगे, इसलिए राष्ट्रवाद पर करें वोट 

Thu, 17 Feb 2022 06:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/बबीना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/बबीना Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 17 Feb 2022 06:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीसरे चरण के मतदान में बुंदेलखंड के जिले भी शामिल हैं, जहां मध्य प्रदेश का सीधा-सीधा असर है। मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को बबीना विधानसभा सीट के लिए चुनावी रैली को संबोधित किया। 
 

विज्ञापन
Uttar Pradesh Assembly Elections: MP Home Minister addressed rally in Babina Assembly constituency
नरोत्तम मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में भाग लिया। उन्होंने बबीना विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि अगर साइकिल आएगी तो पंचर बनाने वाले भी आएंगे। इस वजह से अपना वोट राष्ट्रवाद पर करें। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि अगर मुलायम के बेटे का भविष्य बनाना हो तो सपा को वोट दीजिए। सोनिया के बेटे का भविष्य बनाना हो तो कांग्रेस को वोट दीजिए। अगर अपने बच्चों का भविष्य बनाना हो तो भाजपा को वोट दीजिए। बंगाल में भाजपा हारी तो हिंदुओं को पलायन करना पड़ रहा है। असम में भाजपा जीती तो घुसपैठियों को भागना पड़ रहा है। बस इतना-सा अंतर है। हम राष्ट्रवाद के लिए जीते और मरते हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में दो चरणों का मतदान हो चुका है। तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को है। इसमें बुंदेलखंड समेत मप्र की सीमा से सटे जिलों में वोटिंग होगी।  
विज्ञापन


टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य
डॉ. मिश्रा ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि साइकिल गलती से न आ गए।  यदि साइकिल आएगी तो पंचर बनाने वाले भी आएंगे। इस वजह से चिंता इस बात की करना कि कहीं यह लोग न आ जाए। यह लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य है। आपने जेएनयू में नारा सुना होगा, तीन साल पहले। भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह, इंशा अल्लाह। इस वजह से आप राष्ट्रवाद के लिए अपना मत दें। आपके एक वोट की ही ताकत है कि आज पाकिस्तान मोदी से परेशान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed