{"_id":"64184ad9d0a5aeb08f06840c","slug":"ustad-allauddin-khan-ceremony-held-in-maihar-ends-shama-bhate-s-kathak-group-wins-hearts-2023-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: यादगार बन गई उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह की समापन संध्या, शमा भाटे के कथक समूह नृत्य ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: यादगार बन गई उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह की समापन संध्या, शमा भाटे के कथक समूह नृत्य ने बांधा समां
Mon, 20 Mar 2023 05:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 20 Mar 2023 05:30 PM IST
सार
मैहर में प्रति वर्ष होने वाले ख्याति लब्ध समारोह उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह का समापन रविवार को हो गया। समापन अवसर की सांस्कृतिक संध्या में शमा भाटे और साथियों द्वारा प्रस्तुत कथक समूह नृत्यों की धूम रही।
विज्ञापन
शमा भाटे और साथियों द्वारा आकर्षक कथक नृत्य की समूह प्रस्तुतियां दी गईं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में प्रति वर्ष होने वाले ख्याति लब्ध समारोह उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह का समापन रविवार को हो गया। समापन अवसर की सांस्कृतिक संध्या में शमा भाटे और साथियों द्वारा प्रस्तुत कथक समूह नृत्यों की धूम रही। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण, पंचायत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने समापन संध्या में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का सम्मान किया।
बाबा उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह की तीसरी शाम का आगाज स्थानीय कलाकारों द्वारा वाद्ययंत्र के वादन से हुआ। इसके बाद शमा भाटे और साथियों द्वारा आकर्षक कथक नृत्य की समूह प्रस्तुतियां दी गईं। पहली प्रस्तुति शिव वंदना और द्वितीय प्रस्तुति राग बसंत में तराना की दी गई।

शाम का आगाज स्थानीय कलाकारों द्वारा वाद्ययंत्र के वादन से हुआ।
- फोटो : सोशल मीडिया
समापन समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि पूरी दुनिया में मैहर की पहचान मां शारदा देवी और बाबा उस्ताद अलाउद्दीन खां के संगीत से है। उन्होंने कहा कि बाबा की संगीत साधना मैहर के अलावा प्रदेश और देश की धरोहर है। राज्य सरकार बाबा अलाउद्दीन खां साहब की स्मृतियों और संगीत को अक्षुण्ण बनाए रखने का प्रयास कर रही है। आयोजन समिति द्वारा शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर राज्य मंत्री का सम्मान किया गया।
नगर पालिका मैहर के बस स्टैंड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह की समापन संध्या में शमा भाटे एवं साथी कत्थक समूह, की प्रस्तुतियों के बाद भुवनेश कोमकली का गायन, पंडित जितेंद्र नारायण मजूमदार द्वारा सरोद वादन, स्वप्नोकल्पा दास गुप्ता एवं शर्मिष्ठा चट्टोपाध्याय का ओडिसी युगल तथा शास्त्रीय वाद्य वृन्दवादन की प्रस्तुतियां दी गईं।