फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ustad Allauddin Khan ceremony held in Maihar ends, Shama Bhate's Kathak group wins hearts

MP News: यादगार बन गई उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह की समापन संध्या, शमा भाटे के कथक समूह नृत्य ने बांधा समां

Mon, 20 Mar 2023 05:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Mar 2023 05:30 PM IST
सार

मैहर में प्रति वर्ष होने वाले ख्याति लब्ध समारोह उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह का समापन रविवार को हो गया। समापन अवसर की सांस्कृतिक संध्या में शमा भाटे और साथियों द्वारा प्रस्तुत कथक समूह नृत्यों की धूम रही।

विज्ञापन
Ustad Allauddin Khan ceremony held in Maihar ends, Shama Bhate's Kathak group wins hearts
शमा भाटे और साथियों द्वारा आकर्षक कथक नृत्य की समूह प्रस्तुतियां दी गईं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में प्रति वर्ष होने वाले ख्याति लब्ध समारोह उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह का समापन रविवार को हो गया। समापन अवसर की सांस्कृतिक संध्या में शमा भाटे और साथियों द्वारा प्रस्तुत कथक समूह नृत्यों की धूम रही। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण, पंचायत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने समापन संध्या में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का सम्मान किया।
विज्ञापन


बाबा उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह की तीसरी शाम का आगाज स्थानीय कलाकारों द्वारा वाद्ययंत्र के वादन से हुआ। इसके बाद शमा भाटे और साथियों द्वारा आकर्षक कथक नृत्य की समूह प्रस्तुतियां दी गईं। पहली प्रस्तुति शिव वंदना और द्वितीय प्रस्तुति राग बसंत में तराना की दी गई।
विज्ञापन

 

Ustad Allauddin Khan ceremony held in Maihar ends, Shama Bhate's Kathak group wins hearts
शाम का आगाज स्थानीय कलाकारों द्वारा वाद्ययंत्र के वादन से हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया
समापन समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि पूरी दुनिया में मैहर की पहचान मां शारदा देवी और बाबा उस्ताद अलाउद्दीन खां के संगीत से है। उन्होंने कहा कि बाबा की संगीत साधना मैहर के अलावा प्रदेश और देश की धरोहर है। राज्य सरकार बाबा अलाउद्दीन खां साहब की स्मृतियों और संगीत को अक्षुण्ण बनाए रखने का प्रयास कर रही है। आयोजन समिति द्वारा शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर राज्य मंत्री का सम्मान किया गया। 

नगर पालिका मैहर के बस स्टैंड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह की समापन संध्या में शमा भाटे एवं साथी कत्थक समूह, की प्रस्तुतियों के बाद भुवनेश कोमकली का गायन, पंडित जितेंद्र नारायण मजूमदार द्वारा सरोद वादन, स्वप्नोकल्पा दास गुप्ता एवं शर्मिष्ठा चट्टोपाध्याय का ओडिसी युगल तथा शास्त्रीय वाद्य  वृन्दवादन की प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed