फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Usha Thakur said that the identity of any particular religion is not a part of the uniform

Khandwa: हिजाब पर मंत्री उषा ठाकुर का बयान, बोलीं- किसी धर्म विशेष की पहचान यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं हो सकता

Sun, 04 Jun 2023 04:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 04 Jun 2023 04:17 PM IST
सार

मंत्री उषा ठाकुर ने कहा किसी धर्म विशेष की पहचान यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और गृह मंत्री के संज्ञान में यह पूरा मामाल है। इसको लेकर सख्त निर्देश भी दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Usha Thakur said that the identity of any particular religion is not a part of the uniform
मंत्री उषा ठाकुर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्यप्रदेश में पिछले दिनों दमोह के एक प्राइवेट स्कूल में छात्राओं को हिजाब पहनाने को लेकर मामला गर्माया हुआ था। इसे लेकर मुख्यमंत्री, गृहमंत्री समेत कई नेताओं के द्वारा सियासी बयानबाजी भी चल रही थीं। इसी बीच प्रदेश लाडली बहना योजना के प्रमाण पत्र बांटने खंडवा पहुंचीं खंडवा जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर ने भी इस पूरे मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और गृह मंत्री के संज्ञान में यह पूरा मामला है। इसको लेकर सख्त निर्देश भी दे दिए गए हैं। मंत्री ने साफ कहा कि हिजाब यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं हो सकता है, जो हमारे स्कूल यूनिफॉर्म हैं, वही सर्वमान्य होंगे। कोई धर्म विशेष की पहचान यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं हो सकता।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने खंडवा में लाडली बहना योजना के प्रमाण पत्र बांटे। लाडली बहन को मंत्री उषा ठाकुर ने तिलक लगाकर पुष्प माला पहनकर उनकी आरती भी उतारी। उन्होंने लाडली बहना से कहा कि आज वे स्वागत कराने नहीं बल्कि लाडली बहन का स्वागत करने आई हैं। इसके बाद बहनों को मिठाई खिलाते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान मंत्री ठाकुर ने कहा बहनों आप सभी को चिंता करने की जरूरत नहीं, आप की चिंता आपका भाई प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज और भाजपा सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री उषा ठाकुर ने दमोह के स्कूल में हिजाब के मामले को लेकर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के संज्ञान में पूरा विषय है। इसको लेकर सख्त निर्देश भी दे दिए गए हैं। हिजाब यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं हो सकता। मंत्री उषा ठाकुर से जब पूछा गया कि क्या मध्यप्रदेश में हिजाब को लेकर कोई कानून बनाने की जरूरत है तो उन्होंने कहा जो हमारे स्कूल यूनिफॉर्म है वही सर्वमान्य होंगे। कोई धर्म विशेष की पहचान यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं हो सकता।


गंगा-जमुना स्कूल से उठा था मुद्दा
बता दें कि दमोह के गंगा-जमुना स्कूल के एक पोस्टर पर हिंदू लड़कियों का हिजाब वाला फोटो छापने के बाद यह विवाद सामने आया था। इसमें पहले तो स्थानीय स्तर पर क्लीन चिट मिल गई थी, लेकिन हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक मंच से कहा कि हम प्रदेश में इस तरह का काम नहीं होने देंगे और उन्होंने मंच से ही स्कूल पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए थे, जिसके बाद स्कूल की मान्यता भी रद्द कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed