{"_id":"65b67678d179d77f170afdb3","slug":"uproar-due-to-cow-slaughter-in-chhindwara-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: गाय कटने से मचा बवाल, एक गिरफ्तार, भीड़ ने तोड़ा आरोपी का मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: गाय कटने से मचा बवाल, एक गिरफ्तार, भीड़ ने तोड़ा आरोपी का मकान
Sun, 28 Jan 2024 09:14 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 28 Jan 2024 09:14 PM IST
सार
Chhindwara News: चौरई से लगे सीतापार के ग्राम लव्हानगुढ़ी में गौ हत्या का मामला सामने आया है, जहां पर एक मकान में रविवार सुबह गौ काटे जाने से बवाल मच गया। घटना की जानकारी तब लगी जब मकान के पास से गुजर रहे एक शख्स ने हिंदु संगठनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
गाय कटने से मचा बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौरई से लगे सीतापार के ग्राम लव्हानगुढ़ी में गौ हत्या का मामला सामने आया है। जहां पर एक मकान में रविवार सुबह गाय काटे जाने से बवाल मच गया। घटना की जानकारी तब लगी जब मकान के पास से गुजर रहे एक शख्स ने हिंदु संगठनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद तत्काल पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यहां से एक आरोपी को पकड़ लिया, जिसके पास से गौमांस जब्त किया गया है। वहीं बाकि अन्य आरोपी मौके से भाग गए, जिनकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद यहां पर काफी संख्या में आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
सिवनी का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी शमीम खान मूलत: सिवनी जिले का रहने वाला है। वह पहले खैरी में रहता था, वहीं पिछले कई दिनों इस यहां पर अवैध रूप से कच्चा मकान बनाकर रह रहा था। ग्रामीणों की मानें तो अक्सर यहां पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही थी। वहीं आज इसी मकान में गाय को काट दिया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर इस आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रशासन के पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया अवैध मकान
चौरई एसडीओपी सौरभ तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों के हंगामे के बाद यहां पर प्रशासनिक टीम पहुंचाई गई थी, जिसके पहले ही यहां पर आरोपी के मकान को तोड़ दिया गया। वहीं एसडीएम प्रभात मिश्रा का कहना है कि उन्होंने नायाब तहसीलदार को आदेशित किया था कि वह जाकर आरोपी के मकान की जांच करें, लेकिन उनके पहुंचने से ही पहले आरोपी का मकान टूट चुका था।
विज्ञापन
