{"_id":"64140e3cbea9cd08dd0c4c93","slug":"unseasonal-rain-increased-the-difficulty-of-farmers-the-grain-kept-in-the-open-got-wet-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: बेमौसम की बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किल, खुले में रखा अनाज भीगा, खेत में खड़ी फसल को भी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: बेमौसम की बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किल, खुले में रखा अनाज भीगा, खेत में खड़ी फसल को भी नुकसान
Fri, 17 Mar 2023 12:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:37 PM IST
सार
सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा था, जो कुछ समय बाद बरस पड़े। सुबह अचानक से बारिश शुरू होने से अनाज मंडी और सब्जी मंडी में कुछ किसानों की उपज बारिश में भीग गई।
विज्ञापन
रतलाम में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। होली के पूर्व हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद शुक्रवार सुबह एक बार फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। अल सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा था, जो कुछ समय बाद बरस पड़े। सुबह अचानक से बारिश शुरू होने से अनाज मंडी और सब्जी मंडी में कुछ किसानों की उपज बारिश में भीग गई। दरअसल मंडी में किसान और उनकी उपज को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए शेड में व्यापारियों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में किसानों की सुध मंडी प्रशासन भी नहीं ले रहा है, जिसके चलते मंडी में व्यापारियों की मनमानी का दौर जारी है और किसान परेशान हो रहे हैं।
वहीं, दूसरी ओर बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। कुछ समय की तेज बारिश से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई है। वहीं खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा है। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश के बाद किसानों ने फसलों को बचाने के लिए जल्द ही सूखी फसल को निकालना शुरू कर दिया था, वहीं जिन किसानों की फसल पकने में कुछ समय की देरी थी, उनकी फसल को नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। कुछ समय की तेज बारिश से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई है। वहीं खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा है। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश के बाद किसानों ने फसलों को बचाने के लिए जल्द ही सूखी फसल को निकालना शुरू कर दिया था, वहीं जिन किसानों की फसल पकने में कुछ समय की देरी थी, उनकी फसल को नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
