फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unknown woman left the newborn in the kitchen of the district hospital, was seen in CCTV

MP News: नवजात को जिला अस्पताल के रसोईघर में छोड़कर चली गई अज्ञात महिला, CCTV में मुंह में कपड़ा बांधे दिखी

Wed, 08 Feb 2023 03:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Feb 2023 03:07 PM IST
सार

उमरिया के जिला चिकित्सालय के रसोईघर के पास एक नवजात बच्चा मिला है। कोई अज्ञात महिला बच्चे को रसोईघर के पास छोड़कर चली गई। सीसीटीवी में महिला लाल रंग की साड़ी पहने और चेहरे को कपड़े से ढंके नजर आ रही है।

विज्ञापन
Unknown woman left the newborn in the kitchen of the district hospital, was seen in CCTV
अस्पताल में भर्ती नवजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया के जिला चिकित्सालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रसोईघर के पास कपड़े में लिपटे एक नवजात शिशु के रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दी, मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने सोचा कि इसकी मां यहीं कहीं आसपास होगी लेकिन जब काफी देर पूछताछ करने पर कोई सामने नहीं आया तो अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल मौके पर पंहुचकर बच्चे को अपने कब्जे में लिया और शिशु गहन चिकित्सा इकाई में रखकर उसका उपचार और देखभाल शुरू की।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने जब परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक महिला लाल साड़ी पहने और मुंह ढके हुई थी। महिला नवजात को लेकर काफी देर तक परिसर में घूमी और रसोईघर के पास बच्चे को रखकर चली गई, चिकित्सकों के मुताबिक नवजात औसत वजन से कम का है फिर भी उसका स्वास्थ्य अच्छा बना हुआ है,उचित देखभाल के बाद नवजात को शिशु गृह शहडोल शिफ्ट किया जाएगा। बता दें, उमरिया जिले में बीते एक साल में नवजात को फेंकने की यह चौथी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed