{"_id":"61f0ff78d9ff185543681f2a","slug":"unique-initiative-of-sehore-sp-police-complaint-can-be-done-through-whatsapp-email-sitting-at-home-whatsapp-email-and-qr-code-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर एसपी की अनोखी पहल: घर बैठे वॉट्सएप, ईमेल से की जा सकेगी पुलिस शिकायत, वॉट्सएप नंबर, ईमेल और क्यूआर कोड जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर एसपी की अनोखी पहल: घर बैठे वॉट्सएप, ईमेल से की जा सकेगी पुलिस शिकायत, वॉट्सएप नंबर, ईमेल और क्यूआर कोड जारी
Wed, 26 Jan 2022 03:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 26 Jan 2022 03:31 PM IST
सार
सीहोर जिले के लोग अब घर बैठे वॉट्सएप, ईमेल और क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी शिकायत एसपी से कर सकेंगे। सीहोर पुलिस ने लोगों की सुविधा को देखते हुए इसके लिए वॉट्सएप, ईमेल और क्यूआर कोड जारी किए हैं।
विज्ञापन
वीसी के माध्यम से जनसुनवाई करते सीहोर एसपी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर एसपी मयंक अवस्थी ने जिले को क्राइम मुक्त बनाने के लिए एक अनोखी पहल की है। अब लोग घर बैठे वॉट्सएप, ईमेल के जरिए अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचा सकेंगे। इसके लिए सीहोर पुलिस ने वॉट्सएप, ईमेल और क्यूआर कोड जारी किए हैं। अब पक्षकारों को जनसुनवाई में अपनी शिकायत एसपी से करने के लिए एसपी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और न ही कई किमी का सफल तय कर शिकायतकर्ताओं को एसपी कार्यालय आना पड़ेगा। अब एसपी सीधे शिकायतकर्ता से संबंधित थाने में वीसी के माध्यम से चर्चा कर शिकायत सुनेंगे। शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायतों की पावती भी संबंधित थाने पर ही मिल सकेगी।
बता दें कि जन सुनवाई में अपनी शिकायत लेकर दूर-दराज से पक्षकार सीहोर जिला मुख्यालय तक आते थे। ऐसे में पक्षकारों को आने-जाने में आर्थिक परेशानी भी होती थी और समय भी बर्बाद होता था। ऐसे में एसपी मयंक अवस्थी ने जन सुविधा और शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन को देखते हुए दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले आवेदकों को शिकायत के लिए वॉट्सएप नम्बर जारी किया है।
ऐसे करें शिकायत
शिकायतकर्ता वॉट्सएप नंबर 7587635918 या ईमेल ejansunvai.spsehore@ mppolice.gov.in पर अपनी शिकायत भेज सकते हैं। पम्फलेट जारी कर पुलिस ने क्यूआर कोड भी सार्वजनिक किया है, जिसे स्कैन करते हुए पुलिस का पोर्टल खुलेगा, जिस पर लोग अपनी शिकायत कर सकते हैं। ई- जनसुनवाई के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले शिकायतकर्ता अब पास के थाने पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ई-जनसुनवाई में शामिल होकर अपनी शिकायत बताएंगे।