फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unique experiment in Damoh district hospital, father taking care of newborn by becoming kangaroo mother

MP News: दमोह जिला अस्पताल में अनोखा प्रयोग, मां की तरह अब पिता कंगारू मदर बनकर कर रहे नवजात शिशु की देखभाल

Mon, 22 May 2023 04:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 May 2023 04:59 PM IST
सार

दमोह के जिला अस्पताल में कंगारू मदर केयर में अब पिताओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है, जो कि अनूठी पहल है। इससे नवजात शिशु को तो लाभ मिल ही रहा है, वहीं पिता भी अब इससे अपने आपको भावनात्मक रूप से नवजात से ज्यादा जुड़ा पा रहे हैं। 

विज्ञापन
Unique experiment in Damoh district hospital, father taking care of newborn by becoming kangaroo mother
दमोह के जिला अस्पताल में नवजात बच्चों के पिता कंगारू मदर बनकर उनकी देखभाल कर रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिला अस्पताल में अनोखा प्रयोग किया गया है। यहां जन्म लेने वाले नवजात बच्चों के पिता कंगारू मदर बनकर अपने नवजात शिशु की मां की तरह देखभाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


दमोह के जिला अस्पताल में मां के साथ पिता की भूमिका भी भर्ती नवजात के पालन पोषण में बढ़ाई जा रही है। इस तरह का यह नया प्रयोग है। सिविल सर्जन एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश नामदेव ने बताया नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई प्रभारी डॉ. सोनू शर्मा की देखरेख में इसे शुरू करवाया है। हाईपोथर्मिया से बचाव, भावनात्मक जुड़ाव, शिशु के मस्तिष्क पर पॉजिटिव प्रभाव, इन्फेक्शन के प्रभाव कम होना, अस्पताल से जल्दी छुट्टी में मदद, शिशु को अधिक एव निश्चिंत नींद का लाभ, शिशु जितना ज्यादा सोता है, उतना जल्दी वजन बढ़ता है।
विज्ञापन


 

Unique experiment in Damoh district hospital, father taking care of newborn by becoming kangaroo mother
नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई प्रभारी डॉ. सोनू शर्मा की देखरेख में इसे शुरू करवाया है। - फोटो : सोशल मीडिया
आरएमओ डॉ. विशाल शुक्ला ने बताया कंगारू मदर केयर में अब पिताओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है, जो कि अनूठी पहल है। पिता भी अब इससे अपने आपको भावनात्मक रूप से नवजात से ज्यादा जुड़ा पा रहे हैं। कुछ पिताओं ने अपने शिशुओं की सुरक्षा के लिए नशा आदि छोड़ने का मन भी बना लिया है। डॉ. सोनू शर्मा ने बताया कि इस प्रक्रिया से बच्चे का वजन बढ़ेगा, उसका मानसिक विकास भी होगा।

क्या है कंगारू मदर केयर
कंगारू मदर केयर यानी अपनी छाती से बच्चे के नग्न शरीर को चिपकाकर त्वचा के त्वचा से संपर्क द्वारा बच्चे को गर्म रखने की प्रक्रिया है। जिससे कम समय में जन्मे या कम वजन के बच्चे जिन्हें हाईपोथर्मिया का खतरा रहता है, उन्हें हाईपोथर्मिया से बचाया जा सकता है। यह वैज्ञानिक तरीके से सम्मत विधि है, जिसे अब तक नवजात की मां या मौसी या दादी ही करवाती थी, जबकि यह प्रक्रिया स्त्री अथवा पुरुष कोई भी करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed