{"_id":"631077afa11c04765b56aef4","slug":"union-minister-prahlad-patel-did-shramdaan-by-cleaning-the-pond-in-damoh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया श्रमदान, तालाब से जलकुंभी निकालकर स्वच्छ भारत अभियान का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया श्रमदान, तालाब से जलकुंभी निकालकर स्वच्छ भारत अभियान का दिया संदेश
Thu, 01 Sep 2022 02:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:43 PM IST
सार
केंद्रीय राज्य मंत्री और दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को दमोह के बेलाताल तालाब में जलकुंभी साफ कर श्रमदान किया। उन्होंने लोगों से तालाब को स्वच्छ रखने की अपील की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया श्रमदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय राज्य मंत्री और दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को दमोह के बेलाताल तालाब में श्रमदान किया। केंद्रीय मंत्री ने तालाब से जलकुंभी निकाली और सफाई अभियान शुरू किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग श्रमदान करते नजर आए।
सुबह करीब 9 बजे तालाब से जलकुंभी निकालने का काम शुरू किया गया था, जो कि काफी देर तक चलता रहा। केंद्रीय मंत्री इसके पहले भी बेलाताल तालाब की सफाई के लिए श्रमदान कर चुके हैं। तालाब में गंदगी फैलने से रोकने के लिए कुछ साल पहले लाखों रुपये खर्च कर जालियां लगाई गई हैं। लेकिन जलकुंभी फैलने के चलते पूरा तालाब हरे घास के मैदान की तरह दिखाई दे रहा था।
बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर तालाब की दुर्दशा को लेकर पोस्ट वायरल हो रही थी और लोग इस तालाब की सफाई की मांग कर रहे थे। लिहाजा आज बड़ी संख्या में लोगों और केंद्रीय मंत्री ने मिलकर तालाब से जलकुंभी निकालने का काम किया और स्वच्छ भारत अभियान का संदेश भी दिया। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने शहर के लोगों से आगे भी तालाब को स्वच्छ रखने के लिए श्रमदान करने की अपील की।