फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Union Minister Prahlad Patel did Shramdaan by cleaning the pond in Damoh

Damoh: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया श्रमदान, तालाब से जलकुंभी निकालकर स्वच्छ भारत अभियान का दिया संदेश

Thu, 01 Sep 2022 02:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 01 Sep 2022 02:43 PM IST
सार

केंद्रीय राज्य मंत्री और दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को दमोह के बेलाताल तालाब में जलकुंभी साफ कर श्रमदान किया। उन्होंने लोगों से तालाब को स्वच्छ रखने की अपील की।

विज्ञापन
Union Minister Prahlad Patel did Shramdaan by cleaning the pond in Damoh
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया श्रमदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय राज्य मंत्री और दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को दमोह के बेलाताल तालाब में श्रमदान किया। केंद्रीय मंत्री ने तालाब से जलकुंभी निकाली और सफाई अभियान शुरू किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग श्रमदान करते नजर आए।
विज्ञापन


सुबह करीब 9 बजे तालाब से जलकुंभी निकालने का काम शुरू किया गया था, जो कि काफी देर तक चलता रहा। केंद्रीय मंत्री इसके पहले भी बेलाताल तालाब की सफाई के लिए श्रमदान कर चुके हैं। तालाब में गंदगी फैलने से रोकने के लिए कुछ साल पहले लाखों रुपये खर्च कर जालियां लगाई गई हैं। लेकिन जलकुंभी फैलने के चलते पूरा तालाब हरे घास के मैदान की तरह दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर तालाब की दुर्दशा को लेकर पोस्ट वायरल हो रही थी और लोग इस तालाब की सफाई की मांग कर रहे थे। लिहाजा आज बड़ी संख्या में लोगों और केंद्रीय मंत्री ने मिलकर तालाब से जलकुंभी निकालने का काम किया और स्वच्छ भारत अभियान का संदेश भी दिया। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने शहर के लोगों से आगे भी तालाब को स्वच्छ रखने के लिए श्रमदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed