{"_id":"6782a2aabd8df4f61502d8f6","slug":"umaria-road-accident-mother-was-dreaming-of-making-her-son-an-engineer-son-died-in-bus-accident-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria Road Accident: इंजीनियर बनाने का सपना देख रही थी मां, बस हादसे में चली गई बेटे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria Road Accident: इंजीनियर बनाने का सपना देख रही थी मां, बस हादसे में चली गई बेटे की जान
Sat, 11 Jan 2025 10:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:26 PM IST
सार
उमरिया जिले में पाली के बिझाला का रहने वाला युवक अपने मां-बाप का नाम रोशन करने गया था। लेकिन सड़क हादसे में जान चली गई। बता दें कि पिता की मौत पांच साल पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया में पाली का रहने वाला युवक अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए पढ़ने के लिए भोपाल गया हुआ था। वह मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। जहां पीपुल्स इंजीनियरिंग कॉलेज से उसने बीटेक की पढ़ाई शुरू की थी। वह IISER कॉलेज में विजिट करके लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से ठोकर मार दिया। ठोकर में उसकी मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि युवक बिझाला का रहने वाला था। अपने मां-बाप का नाम रोशन करने के लिए गया हुआ था। इसके पिता की मौत पांच साल पहले हो गई थी। मां गांव में ही छोटे से किराने की दुकान को चलाती है और किसी तरह से जीवन यापन करती है। मां का सपना था कि हमारा बेटा बड़ा होकर इंजीनियर बने और हम सब का नाम रोशन करे। इसके अलावा भाई का नाम प्रिंस साहू है, जिसकी उम्र 17 साल है। वह अपने घर में अब अकेला रह गया है।
विज्ञापन
बहरहाल, अब मां का सहारा कोई नहीं बन पा रहा है। पति की मौत पहले ही हो चुकी थी और अब उसके बेटे की मौत हो जाने के बाद से पूरा घर बिखर गया है। बहरहाल, उसका अंतिम संस्कार रविवार के दिन किया जाएगा।
विज्ञापन
