{"_id":"65f9727553cdb9a4c4077b9d","slug":"umaria-news-meteorological-department-warned-of-hailstorm-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: मौसम विभाग ने दी ओलावृष्टि की चेतावनी, 50-60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: मौसम विभाग ने दी ओलावृष्टि की चेतावनी, 50-60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान
Tue, 19 Mar 2024 04:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2024 04:39 PM IST
सार
उमरिया जिले को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
ओलावृष्टि
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के मौसम विभाग ने मंगलवार को चेतावनी जारी की है, जहां आज तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, कई जिले ऐसे हैं, जहां भारी ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
बात करें मौसम की तो उमरिया जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। जहां धूप निकलना अब बंद हो गई है और मौसम परिवर्तित होता हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी कहा है कि लोग अपने घरों में ही रहे ज्यादा निकालने की कोशिश न करें। क्योंकि कभी भी तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है एवं लोगों को नुकसान पहुंच सकता है। इसीलिए सभी लोगों के लिए एडवाइजरी प्रशासन ने भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
बताते चलें, उमरिया में सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया था। तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई थी। दोपहर से ही पूरी सड़के भीगी हुई दिखाई दी। इस बदलाव के साथ मौसम में ठंडक घुल गई। ये मौसम सिर्फ उमरिया जिले का ही नहीं था, आसपास जिलों में भी इसका असर साफ तौर पर दिखाया दिया था। सभी जगह बादल आसमान में छाए हुए थे।
विज्ञापन
