फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News Had asked for help but died elderly man died after pickup overturned

Umaria News: मांगी थी मदद पर आ गई मौत, पिकअप पलटने से बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत

Mon, 26 Feb 2024 07:40 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 07:40 AM IST
सार

उमरिया जिले के मानपुर में एक व्यक्ति के साथ हादसा हो गया। व्यक्ति ने पिकअप चालक से मदद मांगी थी, लेकिन पिकअप पलटने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
Umaria News Had asked for help but died elderly man died after pickup overturned
मृतक व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया में मानपुर विधानसभा मुख्यालय के ग्राम बिजौरी में एक महिंद्रा पिकअप वाहन पलटने से उसमें सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बिजौरी निवासी जगदीश चौधरी अपने पिकअप वाहन में भूंसा लोड कर कहीं खाली करने गया था। जहां से वह वापस अपने गांव बिजौरी लौट रहा था।

विज्ञापन


तभी रास्ते में मझौली तिराहे पर लगे बैरियर के पास उसे सवारी के रूप में एक बुजुर्ग मिला, जिसकी मदद करने के नाम पर उसे वह अपने पिकअप में बैठा कर चल दिया। जैसे ही वह कुछ ही दूर चल कर बिजौरी गांव के करीब पहुंचा ही था, तभी अचानक उसका पिकअप वाहन किसी कारणों से पलट गया, जिस कारण पिकअप की ट्रॉली में बैठा बुजुर्ग दूर सड़क में जा फेंकाया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हालांकि, इस घटना में दो व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए मानपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। वहीं, मृतक का नाम दद्दी साहू उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम मढऊ (मझखेता) का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका पंचनामा तैयार कर घटना कारित पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लिया है। कहते हैं कभी-कभी दया ही दुख का कारण बन जाता है और हुआ भी वही, जिसे वह अपने वाहन में बैठा कर ला रहा था, उसी की घटना के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed