फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria: After receiving the Best Power House award, a blast occurred, the power plant started burning.

Umaria: बेस्ट पॉवर हाउस का पुरस्कार मिलने के बाद हुआ ब्लास्ट, धू-धू कर जलने लगा पावर प्लांट

Fri, 19 Jan 2024 11:16 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 Jan 2024 11:16 PM IST
सार

संजय गांधी थर्मल पॉवर प्लांट बिरसिंहपुर में आग लग गई। अचानक जेनरेटिंग ट्रांसफॉर्मर में भारी विस्फोट के साथ आग लग गई जिसकी वजह से सारी यूनिट ठप हो गई। 

विज्ञापन
Umaria: After receiving the Best Power House award, a blast occurred, the power plant started burning.
उमरिया में पावर प्लांट में आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की पावर जनरेटिंग कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनजीत सिंह संजय गांधी थर्मल पॉवर प्लांट बिरसिंहपुर पहुंचे। उसे बेस्ट पावर हाउस का पुरस्कार भी प्रदान किया, लेकिन यह ज्यादा देर तक रह ना सका। एक बड़ा विस्फोट हुआ और आग लग गई।
विज्ञापन


दरअसल 500 मेगावॉट की यूनिट फुल लोड में चल रही थी। अचानक जेनरेटिंग ट्रांसफॉर्मर में भारी विस्फोट के साथ आग लग गई जिसकी वजह से सारी यूनिट ठप हो गई। हालांकि आग को सफलतापूर्वक बुझा लिया गया है, जिसमें किसी की जनहानि नहीं हुई है। इस घटना के बाद कितना नुकसान हुआ इसका आकलन ट्रांसफॉमर्स सुधारने के बाद ही संभव हो पाएगा। हालांकि अब यह एक लंबी प्रक्रिया हो गई क्योंकि उसे बनाने में कई दिनों का समय अब लग सकता है।
विज्ञापन


जहां प्लांट में स्पेयर एक जेनरेटिंग ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध है जिसे लगाकर यूनिट से उत्पादन शुरू करने की अब उम्मीद तो जताई जा रही है, लेकिन यह कब तक में हो पाएगा इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। दरअसल यह घटना संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट के 500 मेगावॉट यूनिट में आग लग जाने की वजह से 210 मेगावॉट की तीन नंबर यूनिट में करीब रात 1:19 के आसपास आग लगी, जिसकी वजह से 1340 मेगावॉट में अभी मात्र 500 मेगावॉट का बिजली उत्पादन हो रहा है। जो एक चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed